UP Nikay Chunav 2023: 'राजीव गांधी के शव का एक टुकड़ा नहीं मिला...', ये क्या बोल आजम खान? बयान पर मचा बवाल

UP Nikay Chunav 2023: रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे सपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के दौरान आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, 'राजीव गांधी का एक टुकड़ा भी नहीं मिला, जिनके कभी सबसे अधिक सांसद थे।'

Update:2023-05-01 23:53 IST
आजम खान (Social Media)

Azam Khan on Rajiv Gandhi: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और विवादास्पद (Azam Khan Controversial Statement) बयान का नजदीकी रिश्ता रहा है। कई मौकों पर उन्होंने ऐसे बोल बोले हैं जिससे सियासी बवाल मचा। रामपुर नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे पार्टी कैंडिडेट के समर्थन में प्रचार के दौरान आज़म ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर विवादित बयान दे दिया। सपा नेता बोले, 'भगवान का बदला बहुत क्रूर है। क्योंकि, कोई भी देख सकता है कि राजीव गांधी का एक भी टुकड़ा नहीं है, जिनके कभी सबसे अधिक सांसद थे।'

दरअसल, आज़म खान ने बीजेपी पर निशाना साधने के चक्कर में ये टिप्पणी की। रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान आज़म खान ने कहा, 'मैंने इंदिरा गांधी (Azam Khan on Indira Gandhi) का जमाना भी देखा है। राजीव गांधी की सरकार में सबसे ज्यादा सांसद थे। लेकिन, देखिए कैसे उनके शरीर का एक टुकड़ा नहीं मिला। संजय गांधी (Sanjay Gandhi) जैसे लोग आसमान में उड़ते हैं, लेकिन टुकड़ों में पाए जाते हैं। इसलिए एक बार सरकार बदल जाती है, तो एक बड़ी लाइन चिन्हित की जाएगी।'

'जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घरों के दरवाजे तोड़ दिए...'

सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने राजनीतिक जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पूरे प्रशासन तंत्र का जिक्र करते हुए हमला बोला। आज़म खान बोले, '40-42 साल के राजनीतिक जीवन का अनुभव है। पुलिस वाले बदल जाएंगे। जिन पुलिसवालों ने तुम्हारे घरों के दरवाजे तोड़ दिए। जिन्होंने तुम्हें ठोकर मारी। वे यहां खड़े होकर तुम्हें इस बूट से सलाम करेंगे।' आजम खान ने ये बातें रामपुर में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी फातिमा जबी (SP Candidate Fatima Jabi) के लिए प्रचार के दौरान कही। फातिमा रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

हेट स्पीच केस में आजम की जा चुकी है विधायकी
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 में सरकार बनी थी। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद रामपुर के पूर्व विधायक आजम खान पर 90 से अधिक आपराधिक केस दर्ज किए गए। पिछले साल अक्टूबर में हेट स्पीच के एक मामले में अदालत ने आज़म खान को 3 साल की जेल की सजा सुनाई। राज्य विधानसभा सदस्य के तौर पर वो अयोग्य करार दिए गए। वो मामला अप्रैल 2019 का था, जब लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर में तैनात प्रशासनिक अधिकारियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनके खिलाफ भड़काऊ भाषण का मामला दर्ज किया गया था।

Tags:    

Similar News