UP Nikay Chunav 2023: सपा के मेयर प्रत्याशी सतीश जतारिया सबसे अमीर, 6.75 करोड़ है उनकी संपत्ति

UP Nikay Chunav 2023: सबसे गरीब बुंदेलखंड क्रांति दल के शिवदयाल, मात्र 68 हजार की संपत्ति, दो प्रत्याशी करोड़पति, तीन लखपति और एक प्रत्याशी के पास न के बराबर संपत्ति।

Update:2023-04-24 03:40 IST
झाँसी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे सपा के मेयर प्रत्याशी सतीश जतारिया सबसे अमीर: Photo- Social Media

Jhansi News: झाँसी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों में सपा के पूर्व विधायक सतीश जतारिया करोड़ पति मेयर प्रत्याशी है। उनके पास से छह करोड़ 73 लाख रुपये की संपत्ति है। जबकि सबसे गरीब प्रत्याशी बुंदेलखंड क्रांति दल से चुनाव लड़ रहे शिवदयाल के पास मात्र 68 हजार रुपये की संपत्ति है। बताया जा रहा है कि इसमें दो प्रत्याशी करोड़पति, तीन लखपति और एक प्रत्याशी के पास न के बराबर संपत्ति है।

दलबदलू नेता यानि भाजपा प्रत्याशी के पास मात्र 1.18 करोड़ की संपत्ति

संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य है। बिहारी लाल आर्य पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। वह मऊरानीपुर के भी विधायक रह चुके हैं। टिकट न मिलने के कारण उन्हें दलबदलू श्रेणी के नेताओं में चुना जाता हैं। मऊरानीपुर में विधायक का टिकट न मिलने के कारण झाँसी मेयर प्रत्याशी के लिए तैयारी शुरु कर दी थी। भाजपा ने उन्हें झाँसी मेयर का प्रत्याशी बनाया है। बिहारीलाल आर्य को मेयर का प्रत्याशी बनने से यहां के भाजपा नेता, व्यापारियों व जनता में काफी आक्रोश व्याप्त है। बताते हैं कि नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी चल-अचल संपत्ति एक करोड़ 18 लाख रुपये बताया है। आम आदमी पार्टी मेयर प्रत्याशी नरेश वर्मा के पास 90 लाख 50 हजार रुपए की चल -अचल संपत्ति है। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद कुमार बबलू ने 83 लाख 94 हजार रुपए की चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

बसपा प्रत्याशी के पास 16 लाख की संपत्ति

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भगवान दास के पास 16 लाख 59 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति है। छठवें नंबर पर बुंदेलखंड क्रांति दल के मेयर प्रत्याशी शिवदयाल है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 68 हजार रुपए बताई है जबकि अचल संपत्ति शून्य बताई है। बताते हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार झाँसी में मेयर प्रत्याशी चुनाव में 35 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है।

चार प्रत्याशियों ने वापस ले लिया था नामांकन

झाँसी में मेयर पद के लिए पहले 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन वापसी के दिन चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिया था। इसमें सपा से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे डॉ रघुवीर चैधरी की संपत्ति 32 करोड़ 18 लाख रुपए थी। हालांकि बाद में उन्होंने नामांकन वापस लेकर सपा को समर्थन दे दिया है।

Tags:    

Similar News