Sant Kabir Nagar: समाधान दिवस: भूमि सम्बन्धित विवाद रोकथाम में लापरवाही नही होगी क्षम्य

Sant Kabir Nagar: ग्राम पंचायत महादेवा के प्रधान प्रतिनिधि केडी खान ने बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति द्वारा भूमिगत नाली और पोखरे पर अवैध कब्जा के साथ इंडिया मार्का हैंड पम्प पाट कर कब्जा कर लिया।

Report :  Amit Pandey
Update: 2024-08-10 12:40 GMT

समाधान दिवस: भूमि सम्बन्धित विवाद रोकथाम में लापरवाही नही होगी क्षम्य: Photo- Newstrack

Sant Kabir Nagar: महुली समाधान दिवस पर शनिवार को अचानक आईजी आरके भारद्वाज और कमिश्नर अखिलेश सिंह पहुंच गए। उनके पहुंचते ही हड़कम्प मच गई। इस दौरान राजस्व सम्बन्धित छह मामले पेश हुए। जिसका निस्तारण नही हो सका। इस दौरान भूमि विवाद अधिक मामले देखकर दोनो शीर्ष अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त किया। सख्त लहजे में मामले का इस तरह के मामले में मौके पर पहुंचकर त्वरिता के साथ समाधान कराने की बात कही। लापरवाही बरतने में कार्रवाई हो जाने की बात कही।

महुली समाधान दिवस पर अचानक पहुंचे आईजी और कमिश्नर

महुली थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर इंस्पेक्टर राम कृष्ण मिश्र और राजस्व टीम समस्या सुन रही थी। इसी दौरान अचानक आईजी बस्ती परिक्षेत्र बस्ती आर.के. भारद्वाज, कमिशनर अखिलेश सिंह पहुंच गए। बारी बारी फरियादियों की समस्या को सुनना शुरू किया। ग्राम पंचायत महादेवा के प्रधान प्रतिनिधि केडी खान ने प्रर्थना पत्र देकर बताया कि उनके गांव में एक व्यक्ति द्वारा भूमिगत नाली और पोखरे पर अवैध कब्जा के साथ इंडिया मार्का हैंड पम्प पाट कर कब्जा कर लिया। पूर्व में तहसील प्रशासन ने हटवाया था। लेकिन पुनः कब्जा कर लिया गया है।

राजस्व सम्बन्धित छह मामले पेश नही हो सका निस्तारण

इसी तरह गांव में स्थित खलिहान भूमि पर गांव के दूसरे व्यक्ति द्वारा भी अवैध कब्जा किया गया है। कब्जा हटने पर उक्त भूमि पर खेल मैदान, आरसीसी सेंटर निर्माण प्रस्तावित है। जिसके वजह से ग्रामीणों को सहूलियत नही मिल पा रही है। इसी तरह मानपुर निवासी राम शब्द, धायपोखर निवासी भोला सिंह ने भूमि सम्बन्धित विवाद मामले को पेश किया। आधा दर्जन मामले राजस्व सम्बन्धित पेश हुए। लेकिन निस्तारण नही हो सका। आईजी आरके भारद्वाज ने पुलिस कर्मियों को निर्दर्शित करते हुए कहा कि भूमि विवाद में केवल शांति भंग करवाई करके पिंड मत छुड़ाए। बल्कि मौके पर जाकर राजस्व टीम के साथ निस्तारण कराए। खानापूर्ति कत्तई बरदाश्त नही होगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक चौकी और हल्का प्रभारी अपने क्षेत्र के तीन भूमि विवाद मामले को चिन्हित कर प्रथमिकता के आधार पर समाधान करे। जिसकी फीड बैक को आईजी कार्यालय पर उपलब्ध कराना अति आवश्यक है। भूमि प्रकरण जिम्मेदारी पूर्वक निस्तारण करे। इसके लिए फरियादियों को बार बार दौड़ाने की परम्परा खत्म करें। साफ लहजे में कहा कि लापरवाही क्षम्य नही होगी। शासन की मंशा के अनुरूप पीड़ित को न्याय दिलाने में समय सीमा की अंदर करे। कोई कोर कसर होने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। बक्शा नही जाएगा।

कब्जेदारी प्रथा को खत्म करने में लापरवाही न बरतें

इस दौरान उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहन निरीक्षण करते हुए खामियों को दूर करने की बात कही। कमिश्नर अखिलेश सिंह ने तहसील प्रशासन को निर्दर्शित करते हुए कहा कि धारा 24(पक्की पैमाइश) कराकर भूमि चिन्हीकरण करे। नजरि नक्शा आदि मामले से समाधान करें। खतौनी में त्रुटि, संसोधन फरियादियों का बरीयता क्रम में करे। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारी प्रथा को खत्म करना है। इसमें लापरवाही मत बरते।

Tags:    

Similar News