UP Schools Timing: यूपी में ठंड और कोहरे के चलते बदला स्कूल का समय, जारी हुआ सरकारी आदेश

UP Schools Timings: कोहरे के कारण विजिबिलियटी इतनी कम हो गई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। लगातार सड़क हादसे की खबरें आ रही हैं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-12-21 04:06 GMT

UP School Time Changed (Photo: Newstrack)

UP School Timing Update: देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिल्ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा पंजाब तक घने कोहरे के साथ – साथ शीतलहर का प्रकोप दिखना शुरू हो गया है। कोहरे के कारण विजिबिलियटी इतनी कम हो गई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। लगातार सड़क हादसे की खबरें आ रही हैं। इन सबको देखते हुए उत्तर प्रदेश नेम स्कूलों की टाइमिंग बदलने का सरकारी आदेश जारी हो गया है।

आज यानी बुधवार 21 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर समेत कई जिलों के स्कूलों का समय बदलने के निर्देश हैं। प्रदेश में क्लास 1 से 8वीं तक सभी विद्यालयों का समय  31 दिसंबर तक सुबह 10:00 से 3:00 बजे तक होगा। वहीं गाजियाबाद के स्कूल अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे। गाजियाबाद डीएम की ओर से जारी ये निर्देश सभी बेसिक, माध्यमिक विद्यालय, मदरसा शिक्षा बोर्ड, संस्कृत विद्यालय और परिषदीय विद्यालय पर लागू होंगे। जिला प्रशासन का ये फैसला निश्चित तौर पर अभिवावक और बच्चों को राहत पहुंचाने वाला है।

पंजाब में भी बदले स्कूलों के टाइम

दिल्ली एनसीआर की तरह पंजाब भी शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। राज्य सरकार ने ठंड और कोहरे को देखते हुए स्कूलों के खुलने समय में बदलाव किया है। पंजाब में 21 दिसंबर से सभी स्कूल सुबह 9 बजे के बजाय 10 बजे खुलेंगे। स्कूलों के बंद होने का समय वहीं (3 बजे) रहेगा।

रात में नहीं चलेंगी यूपी परिवहन की बसें

कोहरे के कारण सड़क हादसों में इजाफा हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी परिवहन ने रात में बसें ना चलाने का निर्णय लिया है। रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बसों का संचालन नहीं होगा। अगले 1 महीने तक बसों की ऑनलाइन बुकिंग को भी बंद कर दिया गया है। विभाग का कहना है कि कोहरा छंटने के बाद ही बसों का संचालन सामान्य तरीके से किया जाएगा। बता दें कि घने कोहरे के कारण यूपी और हरियाणा में कई जगहों पर दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए।

Tags:    

Similar News