लखनऊ: युवक-युवती की मौत का रहस्य सुलझा, एक साथ ही कूदे थे छत से

Update: 2018-01-05 09:03 GMT
लखनऊ के पॉश इलाके में मिली युवक-युवती की लाश, हत्या-आत्महत्या में उलझा पेंच

लखनऊ: राजधानी के जापलिंग रोड पर सुरजदीप काम्प्लेक्स में शुक्रवार (05 जनवरी) सुबह दो लाश मिलने से सनसनी मची थी। लाश एक लड़का और एक लड़की की थी। पुलिस शुरुआत में हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी रही। लेकिन बिल्डिंग के पास के सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों छत से एक साथ गिरे थे। पुलिस भी इसे आत्महत्या का ही मामला बता रही थी। यह मामला लखनऊ के पॉश माने जाने वाले हजरतगंज इलाके की है।

पुलिस को लड़के की कलाई पर कटे का निशान मिला था। जबकि लड़की के सिर पर चोट के निशान थे। शुरुआत में लाश को देखकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही थी। आस-पास के लोग भी मिलीजुली बात ही बता रहे थे। इससे किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस जांच में घर की छत पर भी खून के दाग मिले थे। साथ ही युवती की पड़ी जूती मिली थी। पुलिस इन कड़ियों को जोड़कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही थी। लेकिन अब सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह घटना लगभग साफ होता दिख रहा है।

आगे की स्लाइड में देखें अन्य तस्वीरें ...

Tags:    

Similar News