Shahjahanpur Political News: भाजपा में शामिल हुईं सपा प्रत्यासी बीनू सिंह, नामांकन वापसी के लिए किया आवेदन

शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ममता यादव और समाजवादी पार्टी से बीनू सिंह सहित केवल दो ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे।

Written By :  Sanjay Srivastava
Published By :  Pallavi Srivastava
Update: 2021-06-29 10:27 GMT

Shajahanpur Political News: उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सरगर्मी तेज है। जिलेवार तरीके से प्रत्याशी अपनी अपनी भूमिका बनाने में लगे हुए है।शाहजहांपुर में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अचानक उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गयीं। इतना ही नहीं भाजपा में शामिल होते ही बीनू सिंह ने शाहजहांपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए किए गए अपने नामांकन को वापसी के लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को आवेदन भी कर दिया। जिससे जहां एक ओर भाजपा में तो खुशी का माहौल है तो वही बीनू सिंह के अचानक भाजपा में शामिल होने से समाजवादी पार्टी में हड़कंप मच गया है।

भाजपा में खुशी की लहर pic(social media)

आपको बता दें शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से ममता यादव और समाजवादी पार्टी से बीनू सिंह सहित केवल दो ही प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थे। जिसमें आज सपा प्रत्यासी बीनू सिंह के अचानक नाम वापस लेने से अब भाजपा की ममता यादव का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष सुना जा रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना भी रहे मौजूद। सुरेश कुमार खन्ना ने कहा की सपा प्रत्याशी बीजेपी की नीतियों से प्रभावित थीं इसके लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

Tags:    

Similar News