Shamli News: होटल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने आंख में मारी गोली, तलाश जारी
Shamli News: सुबह घूमने निकले व्यापारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से तीन खोखे बरामद हुए हैं।;
मौके पर पहुंची पुलिस (Pic: Newstrack)
Shamli News: शामली में मॉर्निंग वॉक पर गए होटल व्यवसायी व प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार उर्फ गुड्डन कंबोज की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक गुड्डन कंबोज पर भी कई मुकदमे दर्ज थे। साथ ही इनपर पहले भी कई बार हमला हुआ था। पुलिस का मानना है कि रंजिशन इनकी हत्या की गई है। जल्द ही आरपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
मृतक गुड्डन कंबोज का भी रहा है आपराधिक इतिहास
आपको बता दें कि यह वारदात जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र की पूर्वी यमुना नहर पटरी की है। यहां पर नगर के कैराना रोड निवासी होटल व्यवसायी व प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार उर्फ गुड्डन कंबोज प्रतिदिन नहर की पटरी पर सुबह वॉक पर जाया करते थे। आज सुबह जब वह पटरी पर टहल रहे थे तो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर उनकी हत्या कर दी। मृतक की आंख व शरीर पर कई गोलियां लगी हैं। गुड्डन कंबोज की हत्या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मौके से तीन खोखे बरामद
वारदात की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेज दिया। पुलिस ने मौके से गोलियों के तीन खोखे भी बरामद किए हैं। मृतक गुड्डन कंबोज पर भी पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं और उन पर पूर्व में भी जानलेवा हमला हो चुका था। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि शिवकुमार की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है, मौके से गोलियों के तीन खोखे मिले हैं। मृतक के शव को पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम पर भेजा जा रहा है। हत्या के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।