Shivpal Yadav in SP: शिवपाल सिंह यादव साइकिल पर सवार, पार्टी का भी किया विलय

Shivpal Yadav in SP: अखिलेश यादव और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिवपाल सपा में शामिल हुए।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-12-08 08:57 GMT

Shivpal Yadav in SP party also merged (Social Media)

Shivpal Yadav in SP: डिम्पल यादव को जीत की ओर अग्रसर। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इसी बीच सपाइयों के खुशी को दोगुना करते हुए शिवपाल यादव आधिकारिक रूप से समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव और कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में शिवपाल सपा में शामिल हुए।

शिवपाल के सपा में शामिल होते ही उनके गाड़ी पर लगे प्रसपा का झंडा भी बदल गया। समर्थकों ने प्रसपा का झंडा बदल सपा का झंडा लगाया। शिवपाल के पार्टी में आते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर है। उनका कहना है कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से 2027 में भाजपा का सफाया तय है।

अखिलेश ने शिवपाल को दीया सपा का झंडा

सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने इस सीट पर प्रचंड जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है। इस जीत से खुश अखिलेश यादव चाचा सिवपाल के घर जाकर मिले और पार्टी का झंडा देकर सपा में स्वागत किया। इसी के साथ शिवपाल यादव पूरी तरह से सपा में पार्टी को विलय कर दिया। अखिलेश यादव द्वारा दिए गए झंडा को शिवपाल ने गाड़ी पर लग।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से चाचा और भतीजे में नजदीकियां देखी गयी। कहा जने लगा की अब चाचा भतीजे सारे गिले-सिकवे भूलकर एक हो जाएंगे। मैनपुरी चुनाव से पहले अखिलेश और डिंपल चाचा से मिलने उनके आवास पर पहुंचे इसके बाद सभी दूरियां मिट गयीं और शिवपाल नें सपा के समर्थन का एलान कर दिया। शिवपाल अपने पुत्र आदित्य के साथ मिलकर जमकर प्रचार किया।

Tags:    

Similar News