Ballia News: शिवपाल सिंह यादव ने सपा को भगवान राम और कृष्ण का अनुयायी बताया, अपर्णा के लिए बोली ये बात

Ballia News: शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा हम भगवान राम व कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग है अगर उत्पीड़न करोगे जनता को निराश करोगे तो फिर लंका जलेगी ।

Update: 2023-01-19 07:32 GMT

Shivpal Singh Yadav press conference

Ballia News: सपा नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बलिया के फेफना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा को भगवान राम और कृष्ण का अनुयायी करार दिया। उन्होंने कहा ' हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं। सपा के लोग संघर्ष में विश्वास रखते हैं। अगर इसी तरह से उत्पीड़न चलेगा तो झूठे मुकदमे लिखे जाएंगे और जनता को निराश करोगे तो समाजवादी पार्टी मोमबत्ती लेकर नहीं चलेगी। फिर तो लंका जलेगी।

उन्होंने सपा में शामिल होने के बाद कोई पद न मिलने को लेकर पूछे जाने पर कहा, अखिलेश यादव हमारे भतीजे हैं और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार कर लिया है। उनके साथ ही मै भी सपा का विधायक हूं, सपा मेरी पार्टी है, सपा में सभी पदों पर रह चुका हूं। उन्होंने लोकसभा के वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा अकेले उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाने के लिए सक्षम है। उन्होंने आहवान किया है कि सभी समाजवादी एकजुट हो। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उनका लक्ष्य फिलहाल वर्ष 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने व वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

अपर्णा यादव पर पूछे गए सवाल 

शिवपाल सिंह यादव ने अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने पर कहा कि वह परिवार की बहु हैं। परिवार के सुख दुख में हमेशा शामिल होती हैं। वहीं, वरुण गांधी के सपा में शामिल होने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए जो भी आएगा उसका स्वागत है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल न होने व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया कि क्या सपा को राहुल गांधी पसंद नहीं हैं, इस सवाल के जवाब में शिवपाल याद ने कहा कि राहुल गांधी को शुभकामनाएं है। राहुल गांधी की अलग पार्टी है । कांग्रेस की श्री नगर रैली में शामिल होने का फैसला पार्टी करेगी ।

शिवपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुस्लिम समाज को लेकर दिए गए हालिया बयान पर कहा कि उन्हें नव साल बाद मुस्लिम समाज की अब याद आ रही है। जबकि चुनाव में अब थोड़े ही दिन शेष रह गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में अब तक मुस्लिम समाज का उत्पीड़न ही हुआ है।

Tags:    

Similar News