Swatantra Dev Singh का Congress पर निशाना, बोले- 2014 के पहले हर जगह फटते थे बम

Shravasti News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्यमंत्री लघु सिंचाई और नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों से संवाद करने श्रावस्ती पहुंचे थे।

Report :  Anurag Pathak
Update: 2024-02-25 12:01 GMT

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे श्रावस्ती (Video: Newstrack) 

Shravasti News: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्यमंत्री लघु सिंचाई और नलकूप योजना से लाभान्वित किसानों से संवाद करने श्रावस्ती पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से बात की। सरकार की नीतियों के लाभ लेने वाले लोगों से बातचीत करते हुए जनता से संवाद किया। सभा को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। 

2014 के पहले हर जगह फटते थे बम

कांग्रेस सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मंत्री ने पिछली सरकार को आडे़ हाथों लिया। खराब सुरक्षा व्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के पहले हर जगह बम फटते थे। लोगों में डर की भावना बैठ गई थी। जबकि मोदी सरकार में ऐसा नहीं है। मोदी सरकार जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने सेना पर हमला होने की बात पर कहा कि सेना के जवानों पर पत्थर बरसते लोग भारत माता की जय बोलने से संकोच करते थे, लेकिन आज श्रीनगर से लंदन तक भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगते हैं। जल शक्ति मंत्री ने अपने सरकार की नीतियों को गिनाने के साथ ही लाभार्थियों से मुलाकात की। आवास योजना पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि आज करोड़ो लोगों का अपना पक्का आवास है। किसानों की हालत पर बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया। किसानों की खराब हालत की जिम्मेदार उन्होंने पिछली सरकार को बताया। साथ ही अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे किसानों के हित में कार्यों को भी गिनवाया। उन्होनें कहा कि पहले किसानों को यूरिया के नाम पर लाठी मिलता था, आज नीम कोटेड यूरिया मिलती है। 

Tags:    

Similar News