Meerut: त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज धरने में पहुंचे श्रीकांत त्यागी, बोले- महिला से अब उनका कोई बैर नहीं

Meerut News Today: मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क में चल रहे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के धरने में पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा कि महिला से अब उनका कोई बैर नहीं है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-10-21 22:49 IST

श्रीकांत त्यागी (photo: social media ) 

Meerut: जेल से रिहा होने के बाद आज मेरठ पहुंचे श्रीकांत (Shrikant Tyagi) ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया गया था। शुक्रवार शाम मेरठ में चौधरी चरण सिंह पार्क (Chaudhary Charan Singh Park In Meerut) में चल रहे त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के धरने में पहुंचे श्रीकांत त्यागी ने कहा कि महिला से अब उनका कोई बैर नहीं है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यह सारा षडयंत्र उनके खिलाफ चार भाजपा नेताओं के कहने पर रचा गया। इन नेताओं ने साजिश कर उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। 25 हजार का इनाम व गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया गया।

श्रीकांत त्यागी ने घटना में अपनी सफाई की पेश

श्रीकांत त्यागी ने घटना में अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि एक महिला शराब के नशे में गेट पर अन्य लोगों को अपशब्द कह रही थी। आसपास के लोगों ने उन्हें बुलाया। वह लोगों के कहने पर महिला के पास गए। महिला ने उनके साथ भी शराब के नशे में अपशब्दों के साथ बात की। महिला के अपशब्द कहने के बाद भी उसके साथ अपनी गांव की भाषा का प्रयोग किया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के चार नेताओं ने इसका फायदा उठाकर उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए।

त्यागी समाज की एकता से उन्हें इस लड़ाई में जीत मिली: श्रीकांत

श्रीकांत त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की एकता से उन्हें इस लड़ाई में जीत मिली है। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज की एकता की वजह से वह आज जेल से बाहर आए हैं। उनका परिवार संपूर्ण त्यागी समाज का ऋणी रहेगा। त्यागी समाज बुरे वक्त में उनके साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि अब उनका परिवार संतुष्ट है। ऐसे में पिछले 58 दिनों से चल रहा धरना समाप्त किया जाए। उनके कहने के बाद मांगेराम त्यागी व कुलदीप त्यागी ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

श्रीकांत त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

इससे पहले श्रीकांत त्यागी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रीकांत त्यागी के आने की खबर खुफिया विभाग को लगी तो विभाग की टीम कमिश्नरी पार्क पहुंच गई। सिविल लाइन व लालकुर्ती पुलिस भी धरनास्थल पर पहुंची।

Tags:    

Similar News