Siddharthanagar: बीजेपी जिलाध्यक्ष ने बूथ अध्यक्षों के साथ की बैठक, नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प

Siddharthanagar: कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं उन्हीं की बदौलत पार्टी दुनियां की नम्बर एक पार्टी बनी। सभी लोग पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं, जिससे फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

Report :  Intejar Haider
Update: 2024-01-14 07:37 GMT

Siddharthanagar News (Photo: Social Media)

Siddharthanagar News: डुमरियागंज स्थित मंगल भवन पर जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान व जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान कहा कि सभी कार्यकर्ता संवाद बनाएं और पार्टी के गाइडलाइन अनुसार कार्य करें। लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार और नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्ष को नमो एप के बारे भी जानकारी देते हुए ज्यादा ज्यादा एप अपलोड कराने पर जोर दिया।

विकास की दिशा में स्थापित हो रहा नया कीर्तिमान

भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों में नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। आज भारत पूरी दुनिया का नेतृत्व के रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार का बोलबाला था तो आज पूरी तरह से भ्रष्टाचार पर अंकुश लग गया। धार्मिक स्थल विकसित हो रहे हैं। अयोध्या में वर्षों का सपना साकार हो रहा है।

जनता को बताएं सरकार उपलब्धियां

जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को और मजबूत बनाएं। जनता के बीच जाएं और सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में बताएं। जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरी व मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र उर्फ दीपू तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं उन्हीं की बदौलत पार्टी दुनियां की नम्बर एक पार्टी बनी। सभी लोग पूरी ऊर्जा के साथ लग जाएं, जिससे फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं।

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, रमेश सोनी, मनोज निषाद, मकेश्वर पांडेय एवं सभी बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags:    

Similar News