Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Siddharthnagar News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के पिता और परिजन इस मामले को हत्या करार दे रहे हैं।

Update:2025-07-23 15:03 IST

Siddharthnagar News

Siddharthnagar News: जिले के चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 36 वर्षीय युवक रामविलास का शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ मिला। शव को देखने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।परिजनों के अनुसार, घटना से एक दिन पूर्व गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मामला इतना बढ़ा कि थाने तक पहुंचा था। कल से रामविलास लापता था। बुधवार को ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटका देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के पिता और परिजन इस मामले को हत्या करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि पहले से चल रहे विवाद के कारण रामविलास की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और रामविलास के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News