Siddharthnagar News: पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Siddharthnagar News: पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

Report :  Intejar Haider
Update: 2024-08-13 14:56 GMT

 Siddharthnagar News (Pic: Newstrack)

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर जिले के इटवा तहसील के इटवा चौराहे पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व विधायक सतीश द्विवेदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इटवा तहसील से निकाली गई यह तिरंगा यात्रा करीब 20 किलोमीटर का भ्रमण कर बिस्कोहर नगर पंचायत में समाप्त होगी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा, नगर पंचायत इटवा के अध्यक्ष विकास जायसवाल और नगर पंचायत बिस्कोहर नगरपंचायत के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ इस यात्रा में हिस्सा लिया और इटवा का चौराहा पूरी तरह तिरंगामय दिखा।

देशभक्ति के जब्बे से भरे लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा को लेकर पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि 2022 में जब हमारा देश आजादी का 75 वर्ष पूरे कर रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी का अमृत वर्ष मनाते हुए पूरे देश में घर का तिरंगा फहराने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर वर्ष बृहद तिरंगा यात्रा निकालकर घर-घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी ज़ोरों शोर से मनाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी लाखों घरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाएगा ताकि लोग अपने देशभक्ति की भावना को दिखा सके। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा इटवा विधानसभा से शुरू होकर बिस्कोहर कस्बे तक जाकर समाप्त होगी।

वहीं इस मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल होने आए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि इटवा विधानसभा से तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देश भावना से ओतप्रोत है और वह गौरव के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराकर भारत की आन बान शान को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के परिपेक्ष्य में पूरे जिले में निरंतर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News