Sikkim Accident: सिक्किम हादसे में उत्तर प्रदेश के 4 जवान शहीद, लखनऊ लाया जा रहा पार्थिव शरीर

Sikkim Accident: इस हादसे में 16 जवानों शहीद हो गये, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गये। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में उत्तर प्रदेश के भी चार जवान शहीद हुए हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-24 03:11 GMT

Sikkim Accident (Pic: Social Media)

Sikkim Accident: उत्तर–पूर्वी राज्य सिक्किम में शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जेमा में आर्मी का एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में 16 जवानों शहीद हो गये, जबकि 4 गंभीर रुप से घायल हो गये। जानकारी मिल रही है कि इस हादसे में उत्तर प्रदेश के भी चार जवान शहीद हुए हैं। जिनमें उन्नाव के श्याम सिंह यादव, इटावा के भूपेंद्र सिंह, लखनऊ के चरण सिंह और मुजफ्फर नगर लोकेश कुमार शामिल हैं। जवानों का पार्थिव शऱीर आज शाम तक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है। जवानों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

आर्मी की ओर से जारी की सूचना के मुताबिक, 20 जवानों को लेकर सेना का वाहन सीमा चौकी की ओर जा रहा था। जेमा स्थित तीखी मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। काफिले में सेना के तीन वाहन शामिल थे जिनमें से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची और सेना के अन्य जवानों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार तीन जूनियर कमिशंड अधिकारी समेत 13 सैनिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 जख्मी जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया। घायलों के बेहतर इलाज के लिए उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया।

इस दुखद हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यकत किया है। उन्होने कहा है कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है। भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

 

Tags:    

Similar News