शिवपाल के मोर्चे ने सपा की बढ़ाई मुश्किलें, हाईकमान ने संगठन बांधे रखने के दिए निर्देश

Update: 2018-10-03 04:40 GMT

कानपुर: समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे ने मुश्किले खड़ी कर दी है। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिलाध्यक्षों को पत्र लिखकर संघठन को मजबूत और बांधे रखने के दिशा निर्देश जारी किये है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की बढती सक्रियता देखकर सपा के खेमे में हलचल बढ़ गयी है। सपा के करीबी नेता और कार्यकर्ता मोर्चे में दिलचस्पी ले रहे है।

यह भी पढ़ें .....समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की तैयार हो रही महिला विंग, 300 महिलाओं को शिवपाल दिलाएंगे सदस्यता

समाजवादी पार्टी को उर्जावान और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आलाकमान सीधे कार्यकर्ताओ से संवाद कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जिलाध्यक्षों को पत्र लिख कर दिशा निर्देश जारी किये है। जिसमें कहा गया है कि जिले के जिम्मेदार पदाधिकारी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से निजी तौर पर मुलाकात करे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए वोटरों का नाम सूची में बढवाने का काम करे। इस काम को सभी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदरी और ईमानदारी से करने का आवाहन किया है।

इसके साथ ही यह भी कहा गया कि हफ्ते में दिन निर्धारित किये जायेंगे और उस दिन सिर्फ मतदाताओ के नाम सूची में बढवाने का ही काम किया जायेगा। इस बात भी ध्यान रखना है कि बहुत से वोटर है जिनका पहचान पत्र तो बना है लेकिन उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। ऐसे वोटरों को भी सूची में शामिल करने के जिम्मेदरी निभानी है।

यह भी पढ़ें .....समाजवादी पार्टी, टीआरएस ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का समर्थन किया

शिवपाल सिंह के मोर्चे की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से सभी पदाधिकारियों को कुछ खास निर्देश दिए गए है। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोईन खान के मुताबिक समाजवादी पार्टी की पूरी रिपोर्ट हर महीने मुख्यालय भेजने को कहा गया है। इस रिपोर्ट में आकड़ो के साथ ही साथ अपनी योजना का भी जिक्र करना अनिवार्य है। सभी के कार्यो की मानिटरिंग भी की जा रही है।

बीते रविवार को समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह जब कानपुर आये तो उनके स्वागत में कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री रामासरे कुशवाहा भी शिवपाल सिंह यादव के स्वागत समारोह में दिखे थे। दोनों नेताओ के बीच बातचीत भी हुई थी।

यह भी पढ़ें .....सेक्युलर मोर्चा: राजनैतिक पार्टियों से उपेक्षित लोगों का स्वागत है- कानपुर मंडल प्रभारी

नेता जी मुलायम सिंह की जान को खतरा: शिवपाल

इटावा: समजवादी सेक्युलर मोर्चा की गांधी जयंती यात्रा आज शहर से निकाली गई। इस यात्रा में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नेता जी की जान को खतरा है ।

सेक्युलर मोर्चे की गांधी यात्रा पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाज के गलत लोगों ने जिस तरह गांधी जी की हत्या कर दी थी उसी तरह अब नेताजी की भी जान को खतरा है। उन्होंने ने बताया की आज मैं सिर्फ नेता जी की वजह से ही राजनीति में हूँ वरना हम भी कहीं नौकरी कर रहे होते।

शिवपाल ने मंच से दलालों,पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया और कार्यकर्ताओं से कहा उन अधिकारियों की सूची बना लो, उन दलालों की सूची बना लो जो जनता का काम रुपया लेकर कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि वो हमारे कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द करे।

यह भी पढ़ें .....लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने तैयार किए 16 स्लोगन

आज गांधी जयंती के मौके पर मंच से शिवपाल ने शपथ ली कि हमारे मोर्चे में किसी भी अपराधी मानसिकता के लोगों को शामिल नहीं किया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि हमारा नेता व कार्यकर्ता किसी भी अपराधी की सिफारिश नहीं करेगा।

गांधी जयंती यात्रा के माध्यम से समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा ने आज शहर में अपना शक्ति प्रदर्शन किया ओऱ पुराने विरोधियों को यह बताने का प्रयास किया कि समजवादी सेक्यूलर मोर्चा जमीनी आधार पर बेहद मजबूत है।

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल ने कहा नेता जी का आशिर्वाद हमेशा मेरे साथ है सेक्युलर मोर्चे के बड़े सम्मेलन में मुलायम मंच करेंगे साझा चुनाव आयोग से चुनाव निशान पर कहा प्रतिक्रिया चल रही है जल्द ही मिल जाएगा चिन्ह।

Tags:    

Similar News