सोनिया गांधी के लिए कांग्रेसियों ने की चादरपोशी, मांगी लंबी उम्र की दुआ

गोरखपुर के मुबारक खान शहीद के दरगाह पर आज कांग्रेसियों ने अर्जी लगाई , चादर चढा कर दुआ मांगी की जल्द से जल्द उनके नेता सोनिया गांधी की तबियत ठीक हो जाए।

Update: 2017-10-28 10:15 GMT
सोनिया गांधी के लिए कांग्रेसियों ने की चादरपोशी, मांगी लंबी उम्र की दुआ

गोरखपुर: गोरखपुर के मुबारक खान शहीद के दरगाह पर आज कांग्रेसियों ने अर्जी लगाई , चादर चढा कर दुआ मांगी की जल्द से जल्द उनके नेता सोनिया गांधी की तबियत ठीक हो जाए। कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत अचानक खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सरगंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके बाद आज गोरखपुर कांग्रेसियों ने मुबारक खान शहीद के दरगाह पर चादर चढ़ा कर उनसे दुआ मांगी की जल्द से जल्द उनकी सेहत बेहतर हो जाये, और वो ठीक हो जाये, क्योकि उनकी जरूरत आम आवाम के साथ साथ सारे कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को है।

यह भी पढ़ें…सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती

इस मौके पर गोरखपुर कांग्रेस इकाई के जिला महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष नहीं है बल्कि पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मां भी हैं। हम उनके लंबी उम्र की कामना करते हैं और ईश्वर से दुआ मांगी है उन्हें जल्द से जल्द ठीक कर दे।

Tags:    

Similar News