सपा ने बीजेपी को बताया दोमुंही पार्टी, योगी सरकार 6 माह में हुई फेल

Update: 2017-10-13 19:55 GMT

बस्ती: समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने भाजपा की 6 माह की योगी सरकार को फेल बताया और कहा कि योगी एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें...अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, जितने रोमियो पकड़े गए, वे सब BJP के

पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खुलकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छह महीने में ही फेल हो गई है। सिर्फ लंबी-चौड़ी बात करने से आप विकास नहीं कर सकते। विकास के काम को धरातल पर उतारना होगा। यहां तो भाजपा जनता को सिर्फ सपने ही दिखाने में लगी रही है। योगी आदित्यनाथ एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि योगी के पास विकास के मामले में कोई एजेंडा और सोच नहीं है। उनकी सोच है इस देश की सामाजिक समरसता को बिगाड़ना।

उन्होंने कहा कि कहा कि जितने भी सपा सरकार के अच्छे और जनहित के काम हैं, योगी या तो उन कामों को बंद करा रहे हैं या उस पर अपना शिलापट्ट लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें...11 महीने बाद सार्वजानिक मंच पर दिखे अखिलेश-मुलायम, लेकिन शिवपाल …

पटेल ने कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) प्रतिदिन ऐसी बातें करते हैं, जससे जनता का कोई लेनादेना नहीं है। जनता को गुमराह और भ्रमित करना भर उनका काम रह गया है।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जितना बड़ा योगदान समाजवादियों का है, उतना तथाकथित राष्ट्रवादियों का नहीं है।

पटेल ने कहा कि भाजपा ने न बेरोजगारी, न भ्रष्टाचार और न ही मंहगाई को दूर किया है। जनता अब इस पार्टी की असलियत जान चुकी है, इसलिए उनका भाजपा से मोह भंग हो चुका है।

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी जैसी स्थिति है। भाजपा ने अभी तक कोई नया काम नहीं किया है। इनके दोमुंहे एजेंडे को जनता 2019 में नकार देगी और सपा की प्रदेश में बड़ी जीत होगी। उन्होंने बताया कि इस बार सपा नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव अपने सिंबल पर लड़ेगी।

--आईएएनएस

 

Tags:    

Similar News