गठबंधन के प्रत्याशी के नामांकन में सपा बसपा के कार्यकर्ता पुलिस से भिड़े

त्याशी विनोद जायसवाल ने कहा कि यहां कोई रोजगार के संसाधन नही हैं और किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नही हुआ है। यहां ला एंड आर्डर बिल्कुल खत्म हो चुका है यहां व्यापारियों की हत्याएं हो रही है और देवरिया के बेरोजगारों के लिए कोई आय के साधन नहीं  है। लगभग सभी फैक्ट्रियां बन्द हो चुकी हैं।

Update: 2019-04-23 13:51 GMT

देवरिया : उत्तर प्रदेश का देवरिया जनपद जहां आज सपा बसपा रालोद गठबंधन के संसदीय लोक सभा प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल ने आज अपने पूरे लाव लश्कर के साथ हजारों की संख्या में सपा बसपा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहूंचकर कर नामांकन स्थल पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना दो नामांकन दाखिल किया।

इस बाबत प्रत्याशी विनोद जायसवाल ने कहा कि यहां कोई रोजगार के संसाधन नही हैं और किसानों का बकाया भुगतान अभी तक नही हुआ है। यहां ला एंड आर्डर बिल्कुल खत्म हो चुका है यहां व्यापारियों की हत्याएं हो रही है और देवरिया के बेरोजगारों के लिए कोई आय के साधन नहीं है। लगभग सभी फैक्ट्रियां बन्द हो चुकी हैं।

ये भी दखें : उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर शाम पांच बजे तक 56 प्रतिशत मतदान

ये पूछने पर की आपकी लड़ाई किससे है? के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी किसी से नहीं है यह हुजूम देख कर आपको पता चल सकता है।

इस दौरान सपा बसपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की झड़प भी हुई जिसे बाद में पुलिस द्वारा स्थिति को सामान्य कर लिया गया।

Tags:    

Similar News