सपा खेल सकती है मुस्लिम कार्ड, कट सकता है RS सूची से अरविंद का पत्ता

Update: 2016-05-20 08:03 GMT

लखनऊ: सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और सीएम अखिलेश यादव से इमाम अहमद बुखारी की मुलाकात के बाद अब पार्टी के राज्यसभा टिकट में फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी मुस्लिम कार्ड खेल सकती है, और अरविंद सिंह का पत्ता कट सकता है। हाल ही में घोषित पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशियों की सूची में अरविंद सिंह का भी नाम था।

कटेगा पत्ता ?

-राज्यसभा के लिए पार्टी ने जो नाम तय किए हैं उनमें अमर सिंह राजपूतों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

-ऐसे में एक और राजपूत अरविंद कुमार सिंह का नाम काटा जा सकता है।

-अरविंद सिंह की जगह किसी मुसलमान को राज्यसभा का टिकट मिल सकता है।

-गुरुवार को मुलायम सिंह से दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी की मुलाकात के बाद इसकी अटकलें तेज हो गई हैं।

-पार्टी की राज्यसभा सूची में किसी ब्राह्मण का नाम भी नहीं रखा गया है।

-समाजवादी नेता बृजभूषण तिवारी के बेटे आलोक तिवारी पहले से राज्यसभा में इस वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

पार्टी सु्प्रीमो मायावती के साथ सतीश चंद्र मिश्रा (फाइल फोटो)

बसपा की सूची घोषित

-बहुजन समाज पार्टी की राज्यसभा सूची भी घोषित हो गई है।

-पार्टी ने एक बार फिर सतीश मिश्रा को राज्यसभा भेजा है। वह लखनऊ की नुमाइंदगी करेंगे।

-इसके अलावा पार्टी के यूपी विधानपरिषद सदस्य रहे अशोक कुमार सिद्धार्थ का नाम भी सूची में हैं। वह फर्रूखाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

-विधानपरिषद में सिद्धार्थ का कार्यकाल बीते 30 जनवरी को समाप्त हुआ है।

-विधानपरिषद के लिए भी पार्टी ने सूची जारी कर दी है।

-सूची में मेरठ से अतर सिंह राव, सुल्तानपुर से दिनेश चंद्र और गाजियाबाद से सुरेश कश्यप के नाम शामिल हैं।

 

 

ruchiNow

Tags:    

Similar News