आंकड़ों के जाल में उलझी सरकार पर नेता विपक्ष ने ये बड़ी बात कह दिखाया आईना

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गृह विभाग की नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने दो वर्षों के बाद अपराध का जो ब्यौरा प्रकाशित किया है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष पर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के देश भर में;

Update:2019-10-22 19:25 IST
आंकड़ों के जाल में उलझी सरकार पर नेता विपक्ष ने ये बड़ी बात कह दिखाया आईना
  • whatsapp icon

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेशनल क्राइम ब्यूरों के आकंड़ों का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का भारी संकट है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी कहीं भी मारा जा सकता है, कोई भी सुरक्षित नहीं है। यूपी में महिला उत्पीड़न सबसे ज्यादा है और एनकाउण्टर में निर्दोष मारे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अजगर और BJP नेता: गाड़ी में था बैठा, जाने फिर क्या हुआ…

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के गृह विभाग की नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो ने दो वर्षों के बाद अपराध का जो ब्यौरा प्रकाशित किया है, उसके अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में शीर्ष पर है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के देश भर में 3,59,849 मामले दर्ज हुए जबकि उत्तर प्रदेश 56,011 मामलों के साथ शीर्ष पर रहा। यूपी. में अपहरण, बलात्कार के मामलों में भी वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें- रामलीला को चाइल्ड पोर्न बोल फंसे एक्टर, जानें कहां मचा घमासान

यूपी डायल 100...

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए सपा सरकार द्वारा शुरू की गई विश्वस्तरीय व्यवस्था ‘यूपी डायल 100‘ की जगह अब 112 को रखने से कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होने से रही।

महिला अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन का भी बुरा हाल हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब तक दो ही काम किए हैं। एक सपा सरकार के कामों को अपना बताना और जनहित के दूसरे कामों को बर्बाद करना। भाजपा के काम के तरीकों से जनता का उस पर भरोसा नहीं रह गया है।

यह भी पढ़ें- ये दिग्गज अभिनेता! मरने से पहले कहा था ऐसा, सुन कर दंग रह जाएंगे

सपा मुखिया अखिलेश यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि भाजपा राज में किसान और नौजवानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। कर्ज और बेकारी से परेशानी में आत्महत्या का रास्ता ही उन्हें सूझता है। भाजपा नेतृत्व रामराज्य की बात तो करता है लेकिन असहमति की कहीं भी आवाज उठती है तो उसे देशद्रोह मान लेता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की कोई चर्चा नहीं होती है। देश की अर्थव्यवस्था चिंताजनक स्थिति में है। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापार और उद्योगधंधो को चैपट करके रख दिया है।

Tags:    

Similar News