Chitrakoot News: एसपी ने बच्चों को दुलारा, गर्म कपड़े दिए और सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Chitrakoot News: एसपी वृंदा शुक्ला ने पाठा क्षेत्र में मकर संक्रांति पर गरीब आदिवासियों के परिवारों को अपने माता-पिता के साथ सर्दी से गर्म कपडों का वितरण किया।

Update: 2023-01-14 15:36 GMT

चित्रकूट: एसपी वृंदा शुक्ला ने बच्चों को गर्म कपड़े दिए और सुरक्षा का भरोसा दिलाया

Chitrakoot News: एसपी वृंदा शुक्ला ने पाठा क्षेत्र के गांव अमचुर नेरूवा में शनिवार को मकर संक्रांति पर्व पर गरीब आदिवासियों के करीब ढाई सैकड़ा परिवारों के बीच अपने माता-पिता के साथ सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपडों का वितरण किया। गर्म कपडे़ पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

एसपी ने गरीब परिवार के बच्चों को दुलार किया। इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया। कहा कि निर्भीक होकर रहें, कोई अराजक तत्व अगर परेशान करे तो तत्काल संबंधित थाना पुलिस को किसी भी समय अवगत कराएं। गांव का चौकीदार भी ऐसे लोगों पर नजर रखे, जिनकी कार्यशैली ठीक नहीं है, उनकी गोपनीय सूचना चौकीदार थानों में पहुंचाएं। कोई संदिग्ध व्यक्ति घूमता मिले तो जानकारी दें। जुआं, सट्टा, अवैध खनन नहीं होना चाहिए। अगर कोई करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए

उन्होंने कहा पाठा कि विहड़ो में कई दशकों तक डकैतों का आतंक था अब पाठा में किसी प्रकार की अराजकता नही है। अराजक तत्वों में अंकुश लगाया जाय, कानून का राज्य रहना चाहिए, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। कार्यवाही पर अगर हिला हवाली हुई तो दरोगा नपेंगे। महिलाओ से कहा कि किसी प्रकार की प्रताड़ना मिलने पर उसकी सूचना 1090 पर निर्भीक होकर दें, तत्काल न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही फर्जी शिकायत न करने की सलाह भी दी।

इसके बाद वह माता-पिता के साथ शबरी जलप्रपात पहुंची। यहां की अलौकिक प्राकृतिक छटा को देखा। थाना प्रभारी से कहा कि प्रकृति के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नही होनी चाहिए। यह प्रकृति की अनमोल धरोहर है। जिसको अब तैयार करना मुश्किल ही नही बल्कि नामुकिन भी है।

Tags:    

Similar News