Siddharth Nagar News: विशेष सचिव ने गायों को पहनाई माला, खिलाया गुड़, जानिए क्या था अवसर

Siddharth Nagar News: विशेष सचिव द्वारा गायों को माला पहनाकर गुड़, चना एवं फल खिलाया गया। विशेष सचिव ने वहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गायों की सेवा में कोई कमी नहीं बरती जाए।

Update: 2023-04-06 18:36 GMT
सिद्धार्थनगर में विशेष सचिव राजस्व विभाग राकेश कुमार ने गायों को पहनाई माला, खिलाया गुड़- Photo- Newstrack

Siddharth Nagar News: विशेष सचिव राजस्व विभाग राकेश कुमार द्वारा जनपद में गौ-आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विकास खण्ड जोगिया, धनगढ़िया, विकास खण्ड शोहरतगढ़, महजिदिया और अस्थाई गौशाला महरिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गौ-आश्रय स्थलों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों से गायों की स्थिति के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विशेष सचिव द्वारा गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने विशेष सचिव राजस्व को अवगत कराया कि पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। इसके साथ ही साथ समय-समय पर पशुओं का जांच भी कराई जाती है। विशेष सचिव ने सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गौ-आश्रय स्थल पर पशुओं के लिए पर्याप्त हरा चारा, पानी, भूसा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। गौ-आश्रय स्थल पर भूसा भण्डारण की व्यवस्था कर लें तथा कोई भी निराश्रित गौवंश सड़क पर घूमते हुये दिखाई न दे। समय-समय पर अभियान चलाकर गौवंश को गौशाला में पहुंचाएं।

उन्होंने वृहद गौ-आश्रय स्थल धनगढ़िया में निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट को देखा और शीघ्र कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। विशेष सचिव द्वारा गायों को माला पहनाकर गुड़, चना एवं फल खिलाया गया। विशेष सचिव ने वहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि गायों की सेवा में कोई कमी नहीं बरती जाए। उनको समुचित आहार के अलावा समय-समय पर उनकी स्वास्थ्य जांच कराई जाए। जनपद में इधर-उधर घूमने वाले गौवंश को अभियान चलाकर गौ आश्रम केंद्र में लाया जाए। स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाए कि वो गौवंश संबंधित किसी मामले में सीधे प्रशासन को सूचित करें। इस तरह प्राप्त सूचनाओं पर प्राथमिकता के तहत कार्रवाई की जाए।

इनकी रही उपस्थिति

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ प्रदीप कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी जोगिया श्याम मुरली मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ संगीता यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी जोगिया डा. बलराम चौरसिया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News