UP News: शिव महापुराण कथा में भीड़ बेकाबू होने से मची भगदड़, कई लोग घायल
UP News: भगदड़ में कई महिलाएं भी दब कर घायल हो गईं। यह भगदड़ प्रदीप मिश्रा की कथा में मची।;
Meerut News (Pic:Social Media)
UP News: मेरठ। यूपी में मेरठ से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर शिव महापुराण कथा के दौरान भगदड़ मच गई जिससे कई लोग दब कर चोटिल हो गए। वहीं भगदड़ में कई महिलाएं भी दब कर घायल हो गईं। यह भगदड़ प्रदीप मिश्रा की कथा में मची है।
जानकारी के अनुसार मेरठ के परतापुर बाईपास पर शिवमहापुराणा कथा चल रही है। कथा के दौरान ही शुक्रवार को भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गई, घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि कथा का आज यानी शुक्रवार को छठा दिन है। जहां हर दिन डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे तो वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। इससे वहां व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। इसी दौरान भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग घायल हो गए।