I.N.D.I.A Opposition Protest: सरकार के खिलाफ विपक्ष का जमकर प्रदर्शन, सांसदों के निलंबन पर जताया विरोध

Samajwadi Protest: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ रोड शो कर जमकर नारेबाजी की।

Newstrack :  Network
Update: 2023-12-22 11:07 GMT

Samajwadi Protest (Pic:Newstrack)

Sant Kabir Nagar News: संसद के मौजूदा सत्र के दौरान दोनों सदनों में बड़ी संख्या में विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को जमकर घेरा। अब समाजवादी पार्टी ने भी विपक्षी सांसदों के निलंबन को लेकर प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ रोड शो कर नारेबाजी की। सपा के इस विरोध प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लेते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आपको बता दें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास चौक पर एक साथ जुटे सपा, आम आदमी पार्टी और अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाईपास से लेकर कलेक्ट्रेट तक रोड शो कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट पहुंच धरना भी दिया। इस दौरान सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करने की भी कोशिश की जिसको रोकने पहुंची पुलिस से सपाइयों की तीखी नोंकझोंक भी हुई। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार संसद से 142 सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक है, इसका विरोध तब तक होगा जब तक निलंबित सांसदों को बहाल नहीं किया जाता।  


Moradabad News: समाजवादियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन 

संसद के अंदर सांसदों के निलंबन को लेकर मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित कलेक्ट्रेट पर हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने  सांसदों के निलंबन का विरोध करते हुए नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव और 29 विधानसभा से विधायक मोहम्मद फहीम और विधायक कमाल अख्तर ने समाजवादी जत्थे का नेतृत्व किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और कई विधायक मौजूद रहे। न्यूज ट्रैक से बात करते हुए उन्होनें कहा कि इस तरीके से संसद के अंदर सांसदों को निलंबन किया गया है वह पूरी तरीके से गलत है। ये लोकतंत्र की हत्या है, पार्टी बीजेपी की तानाशाही नीतियों को कभी कामयाब नही होने देगी।


Fatehpur News: 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन 

फतेहपुर जिले में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर पहुचे सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार के 142 सांसदों के निलंबन का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी किया। जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार के इशारे पर दोनों सदनों के 142 सांसदों का निलंबन किया गया। जोकि लोकतंत्र की पूरी तरह से हत्या किया गया है। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति के नाम भेजे गए 7 सूत्रीय मांग है कि केंद्र में बैठी अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने वाली केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए। इंडिया गठबंधन के सभी निलंबित 142 सांसदों का निलंबन वापस लिया जाए। 


Mirzapur News: INDIA गठबंधन के प्रमुख दलों ने दिखाया एकजुटता

मिर्जापुर जिले में INDIA गठबंधन के सभी पार्टियों का मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के 142 सांसदों के बर्खास्तगी के विरोध में जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को INDIA गठबंधन के प्रमुख दलों ने प्रदर्शन किया। पार्टियों ने कहा कि सत्तासीन सरकार निरंकुश हो गई है, लोकतंत्र की हत्या कर मनमानी का कार्य कर रही है। सत्ता पर बैठे लोगों का इस तरीके की हरकत से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपमान हो रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ सांसदों के निलंबन की कार्रवाई की गई हैं। जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण हैं।


Raebareli News: कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी

जनपद में विपक्षी दलो ने कलेक्ट्रेट परिसर में केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पहले समाजवादी पार्टी ने पुलिस प्रशासन पर कलेक्ट्रेट न पहुँचने देने का आरोप लगाया और इसके विरोध में कलेक्ट्रेट गेट पर अपने दो विधायको के साथ धरने पर बैठ गए। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों कुचलना का काम कर रही है जिसको लेकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवाहन पर आज हम सुपरमार्केट कार्यालय से होते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा पर भी हमें रोका गया और जब हम कलेक्ट्रेट परिसर के गेट पर पहुंचे तो पुलिस हमें घुसने नहीं दिया समाजवादी पार्टी ने गेट पर ही सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 


Ayodhya News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

जनपद में 142 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगवाई में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमले करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलंबित कर दिया। सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदलने का प्रयास है।


Jalaun News: केंद्र सरकार पर जमकर बरसा इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन में शामिल 28 दलों ने कलेक्टैट परिसर में हंगामेदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार कि भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 70 साल के इतिहास में शर्मनाक घटना है कि जनता से चुने हुए सांसदों को बोलने की जगह उन्हें संसद भवन से बाहर कर दिया गया है। इंडिया गठबंधन के आह्वान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर समाजवादी पार्टी सहित कांग्रेस आरएलडी लेफ्ट सहित विपक्ष की 28 दलों ने एकजुट दिखाते हुए उरई स्थित जिलाधिकारी परिषद नारेबाजी करते हुए पहुंचे। समाजवादी पार्टी के कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि 70 साल के इतिहास इतिहास में इस तरह की शर्मनाक घटना देखने को नहीं मिला। केंद्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही पे उतर गई है।


Etah News: सपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर दिया धरना

एटा जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर समाजवादी पार्टी ने विपक्ष के 143 सांसदों के निष्कासन के विरोध में धरना स्थल पर धरना दिया। उनके द्वारा सभी निलंबित सांसदों के निलंबन के वापसी की मांग की जा रही है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज जुवेरी एवं जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर एतराज जताते हुए 143 सांसदों के निलंबन पर भारी विरोध जताया। सपा जिला अध्यक्ष परवेज जुबेरी ने कहा कि पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा आज पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जा रहा है। यह धरना 143 सांसदों के निलंबन के विरोध में दिया जा रहा है। 


Gorakhpur News: सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर सड़क पर उतरी सपा और कांग्रेस 

संसद और राज्यसभा से 146 सांसदों के अलोकतांत्रिक निलंबन को लेकर सपा और कांग्रेस ने अलग-अलग विरोध किया। दोनों पार्टियों के नेता सड़क पर निकले तो पुलिस की भारी फोर्स उन्हें काबू में करने को तैनात की गई। सपा के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी सरकार के विरोध में नारे लगाए। दोनों दलों के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह तानाशाह हो गई है। वह आम आदमी की आवाज को संसद में नहीं उठने देना चाहती है। नगर निगम परिसर में सपा के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार का दंभ लोकसभा चुनाव में टूट जाएगा। भाजपा नेताओं को भ्रम हो गया है कि वह अनंतकाल तक सत्ता में रहेंगे। घमंड लोकतंत्र में नहीं होता है। उन्हें यह बात चंद दिनों बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता समझा देगी। विरोध करने वालों में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, अशोक यादव, जियाउल इस्लाम आदि प्रमुख रहे।

बिस्मिल पार्क में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में 146 सांसदों को मोदी सरकार द्वारा निलम्बित किये गये सभी सांसदों का पुनः निलम्बन वापस लेने सम्बन्धी ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस दौरान नेतागणों ने बिस्मिल पार्क के रास्ते नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहाँ जिलाधिकारी गेट के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। 


Sonbhadra News: सांसदों के निलंबन पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन 

लोकसभा से सांंसदों के निलंबन और विभिन्न मामलों पर विपक्षी नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुचंकर आवाज उठाने के साथ ही, भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सत्ता के दम पर लोकतंत्र का कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि, उठने वाली आवाज निलंबन से दबने वाली नहीं है। निलंबित किए गए सभी 146 सांसदों को बहाल करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।


सत्ता की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उठती रहेगी आवाज

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, रामभरोसे पटेल,अनिल प्रधान ,मो. सईद कुरैशी, अमरेश यादव, राजेश सिंह, रामप्रवेश, नागेंद्र राय, केवल सिंह, नंदलाल, विनोद चौधरी, महिला सभा की प्रदेश सिंह सुषमा सिंह गौड़, जिलाध्यक्ष गीता गौर, नगर पंचायत अध्यक्ष डाला फुलवंती, बृजेश कुमार कनौजिया, विजय यादव, सुनील सिंह गोंड़, त्रिपुरारी, हिदायत उल्ला खान, हरिशंकर विश्वकर्मा, रमेश वर्मा, शीला कुमारी, निधि पांडेय और मंदाकिनी पांडेय आदि का कहना है कि सांसदों का निलंबन होने तक आवाज उठाई जाती रहेगी। कहा कि सत्तापक्ष चाहे कितने ही दांव आजमा लें, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का क्रम जारी रहेगा।


Meerut News: इंडिया गठबंधन का कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

इंडिया गठबंधन के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के मामले में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। बाद में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मेरठ जिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक पत्र सौंपा, जिसमें संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनसे तत्काल अपेक्षित कदम उठाने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में सपा विधायक अतुल प्रधान, सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल सिद्दीकी, सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव बाबर चौहान खरदौनी, रविंद्र प्रेमी, प्रदीप कसाना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विनोद सोनकर, कृष्ण कुमार शर्मा, रंजन शर्मा, हरिकिशन अंबेडकर, सलीम खान, रिहानुद्दीन, बबीता गुर्जर, बबली सिंह, सुनीता मंडल, सोनम सिंह, नईम राणा, केडी शर्मा, सुमित विकल, दीपांशु गुर्जर, यासर सैफी, बाबू चमन सिंह, राजेंद्र सिंह गुर्जर, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, फारूख किदवई,हर्ष वशिष्ठ, जीएस राजवंशी, मनोज शर्मा, भूप सिंह, फुरकान त्यागी, विनय, एसके शर्मा समेत काफी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल रहे।

Tags:    

Similar News