Padma Award: 'नेताजी' को भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए था, ऐसा उपहास क्यों उड़ाया..स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार से पूछे सवाल

UP Politics: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न 2023 देने की मांग की है। यूपी में नेताजी को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने पर सियासी हलचल तेज है।

Written By :  aman
Update: 2023-01-26 09:04 GMT

Mulayam Singh Yadav and Swami Prasad Maurya (Social Media)

UP Politics: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को 'पद्म विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा के बाद उनके 'भारत रत्न' की मांग पर राजनीति शुरू हो गई। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने तीखा व्यंग करते हुए 'नेताजी' को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की मांग की है। उन्होंने मुलायम सिंह को भारत रत्न न दिए जाने को उपहास बताया। यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव पद्म विभूषण के लिए घोषित होने के बाद से प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस बीच सपा नेता स्वामी प्रसाद ने नेताजी को 'भारत रत्न' की मांग कर बहस को और बढ़ा दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने गणतंत्र दिवस पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'भारत सरकार ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार देकर, नेताजी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र के प्रति किये गये योगदान का उपहास उड़ाया है। यदि नेताजी को सम्मान देना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करना चाहिए था।' आपको बता दें कि, पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

बहू डिंपल यादव ने भी की 'भारत रत्न' की मांग 

समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि मुलायम सिंह यादव भारत रत्न सम्मान के हकदार थे। ऐस केवल स्वामी प्रसाद मौर्य ही नहीं बल्कि नेताजी की बहू डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने भी उन्हें भारत रत्न दिए जाने की मांग की। मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'मुलायम का जैसा कद था, उसे देखते हुए उन्हें बहुत पहले भारत रत्न मिल जाना चाहिए था।'

इस वर्ष 106 हस्तियों को दिया गया पद्म पुरस्कार

ज्ञात हो कि, इस वर्ष 106 हस्तियों पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2023) दिया गया है। इनमें 3 युगल (जहां पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है) शामिल हैं, प्रदान किए गए। तीन हस्तियों को मरणोपरांत सहित 6 पद्म विभूषणों की घोषणा हुई है। इसके अलावा, 9 पद्मभूषण तथा 91 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाएंगे। इन 106 हस्तियों में 19 महिलाएं और दो विदेशी/NRI/ POI/OCI शामिल हैं। चार अन्य पद्मभूषण/पद्मश्री पुरस्कार मरणोपरांत हैं।

Tags:    

Similar News