Taj Mahal: नगर निगम सदन में ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव खारिज हुआ

Taj Mahal: नगर निगम सदन में ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखे जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-10-12 14:45 GMT

 नगर निगम सदन में ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव खारिज हुआ

Taj Mahal: नगर निगम सदन में ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखे जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। महापौर ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पार्षद शोभाराम प्रस्ताव के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। नगर निगम सदन में जैसे ही भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर ने ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखे जाने का प्रस्ताव पढ़ा। विपक्षी दल के पार्षदों ने हंगामा कर दिया। पार्षद शोभाराम राठौर अपना प्रस्ताव पढ़ते रहे  जबकि विपक्षी पार्षद हंगामा करते रहे। पूरा प्रस्ताव पढ़े जाने के बाद महापौर नवीन जैन ने कहा कि ताजमहल का नाम बदलने का अधिकार नगर निगम सदन को नहीं है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए महापौर नवीन जैन ने भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। प्रस्ताव खारिज होते ही विपक्षी दल के पार्षदों में उत्साह की लहर दौड़ गई। किसी पार्षद ने शोभाराम राठौर के प्रस्ताव पर टिप्पणी कर दी। इस पर बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों के पार्षद आमने-सामने आ गए। जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। एक दूसरे से जमकर कहासुनी हुई। महापौर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया और सदन की कार्रवाई आगे बढ़ी।

ताजगंज वार्ड 88 हज्जुपुरा से पार्षद  शोभाराम राठौर ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव लगा कर आए थे सुर्खियों में

ताजमहल का नाम बदलकर तेजो महालय रखे जाने का प्रस्ताव लगाने वाले शोभाराम राठौर वार्ड अट्ठासी हजूपुरा से भाजपा पार्षद हैं। नगर निगम सदन में ताजमहल का नाम बदलने का प्रस्ताव लगाने के बाद शोभाराम राठौर सुर्खियों में आए थे। अब नगर निगम सदन में उनका प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। भाजपा पार्षद शोभाराम राठौर का कहना है कि जन भावना को देखते हुए वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे ।

पार्षदों के हंगामे के चलते स्थगित करना पड़ा था सदन , तब नहीं हो पाई थी ताजमहल के प्रस्ताव पर सुनवाई

आगरा नगर निगम का सदन 31 अगस्त को एक अन्य प्रस्ताव पर पार्षदों के बीच बहस हो जाने के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सदन अनिश्चितकाल को स्थगित करने की घोषणा सभापति एवं महापौर नवीन जैन ने की थी। पार्षदों के बीच आपस में विरोध स्तूप लगाने को लेकर हुआ था। नगर निगम के सदन में पार्षदों के बीच गहमागहमी, नारेबाजी और महापौर  के सामने धरना दिया जाने लगा। महापौर ने तीन बार चेतावनी देते हुए पार्षदों से अपने अपने स्थान पर बैठने के लिए कहा लेकिन वह बैठने को तैयार नहीं हुए। सदन के हालात को देखते हुए महापौर नवीन जैन ने अनिश्चित काल के लिए अचानक सदन स्थगित करने की घोषणा माइक पर कर दी थी। अचानक अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित होने की वजह से ताजमहल को तेजो महालय नामांतरण करने का प्रस्ताव अभी चर्चा के लिए नहीं आ पाया था। ताजमहल के नामांतरण का यह प्रस्ताव वार्ड 88 से भारतीय जनता पार्टी के पार्षद शोभाराम राठौर का है . जो 12 जुलाई 2022 को लगाया गया था। जिस पर 31 अगस्त को चर्चा होनी थी। नगर निगम सदन स्थगित होने के बाद आज यानी 12 अक्टूबर को सदन बुलाया गया सदन में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई और महापौर ने प्रस्ताव को अधिकार से बाहर मानते हुए खारिज कर दिया।

Tags:    

Similar News