Agra News: ताजमहल को किया जाएगा बंदरों से मुक्त, हटाने की कवायद हुई तेज

Agra News: ताजमहल परिसर में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए बंदरों को हटाने की कवायद शुरु कर दी गई है।

Report :  Rahul Singh
Update: 2022-09-26 13:36 GMT

ताज़महल की बुर्जी पर तैनात कर्मचारी 

Agra News: ताजमहल से बन्दरों को हटाने की कवायद तेज कर दी गई है। ताजमहल से बन्दरो को दूर करने के लिए कटीले तारों की फेंसिंग की मरम्मत की जा रही है। ताजमहल के आसपास के पेड़ो से खासतौर पर उन टहनियों की ट्रिमिंग की जा रही है। जिनपर चढ़कर बंदर ताजमहल के अंदर पहुँच जाते हैं। साथ ही उन सभी जगहों पर कर्मचारियों की निगरानी बढ़ा दी गई है जहाँ से बंदरों के अंदर जाने का खतरा सबसे ज्यादा है।

दशहरा घाट के किनारे से कवरेज के दौरान ए एस आई के दो कर्मचारी ताज़महल की बुर्जी पर मुस्तैद नजर आये। दोनो की निगाहें बन्दरों पर टिकी हुई थीं। आवाज देकर पूछे जाने पर कर्मचारियों ने बताया कि इस तार के सहारे चढ़कर बंदर ताज महल के अंदर पहुंच जाते हैं इसलिए इस तार पर निगरानी की जा रही है। बंदरों को अंदर आने से रोका जा रहा है।

आपको बता दें कि पिछले 20 दिनों में ताजमहल में बंदरों ने जमकर आतंक मचाया है। कई देशी-विदेशी पर्यटकों को काट खाया है। ताज की साख पर लग रहे दाग को मिटाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी पूरी दम दिखा रहे हैं। इसका असर आज ताजमहल पर नजर भी आया। ताजमहल देख कर बाहर निकले 2 पर्यटकों ने बातचीत में बताया कि वह गुजरात से ताजमहल देखने के लिए आगरा आए हैं। बंदर काटने की घटनाएं सुनकर वह थोड़ा डर रहे थे लेकिन आज उन्हें ताजमहल के अंदर बंदर नजर नजर आए। अधीक्षण पुरात्वविद ने बताया कि ताजमहल के आसपास लगे पेड़ो की ट्रिमिंग कराई गई है। खराब हो चुकी फेंसिंग को भी ठीक किया जा रहा है। बंदरों को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहा है।

Tags:    

Similar News