Jhansi News: रेलवे हॉस्पिटल में डॉक्टरों का आतंक! एनसीआरईएस ने की भ्रष्ट चिकित्सकों का ट्रांसफर करने की मांग

Jhansi News: नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ मंडल कार्यालय सुकुल सदन से एक जुलूस मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के लिए मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में शामिल रेलवे नेताओं ने रेलवे के मंडल चिकित्सालय में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की है।

Update: 2023-07-19 17:07 GMT
(Pic: Social Media)

Jhansi News: रेलवे का मंडल चिकित्सालय भ्रष्ट व गुंडे प्रवृत्ति डॉक्टर के हवाले चल रहा हैं। यही नहीं, दो डॉक्टरों को छोड़कर शेष डॉक्टर ओपीडी में बैठते नजर आते हैं? मगर दो डॉक्टरों का पता नहीं चलता हैं। बुधवार को नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने भ्रष्ट और गुंडे प्रवृत्ति के डॉक्टर को स्थानांतरित करने की मांग की है।

नॉर्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ मंडल कार्यालय सुकुल सदन से एक जुलूस मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय के लिए मंडल अध्यक्ष राम कुमार सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस में शामिल रेलवे नेताओं ने रेलवे के मंडल चिकित्सालय में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने की मांग की है। साथ ही कर्मचारियों नें जमकर प्रदर्शन किया।

एनसीआरईएस ने डीआरएम कार्यालय में किया प्रदर्शन

इस दौरान मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल ने बताया कि 12 एवं 13 जुलाई को एनसीआरईएस झाँसी की मंडलीय परिषद सभा के समक्ष 23 वी स्थाई वार्ता तंत्र की बैठक के दौरान मंडल चिकित्सालय झाँसी में व्याप्त समस्याओं पर चर्चा की। चर्चा के दौरान कुछ डॉक्टरों के द्वारा समय पर उनकी ओपीडी में ना बैठना, 40 से अधिक अधिक मरीज ना देखना एवं मरीजों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने जैसे मुद्दों का मुद्दा उठाया था।

इस मुद्दे से नाराज होकर एक डॉ. ने अपने रिश्तेदार पूर्व पार्षद निवासी कृष्ण एनक्लेव को शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष के घर भेजा और उनको उनके परिवार को मारने की धमकी दी। कहा कि गाड़ी से एक्सीडेंट करवा देंगे। इसके उपरांत उनके कथित रिश्तेदार ने संबंधित की बात डॉक्टर से करवाई थी। इस पर उनके द्वारा भी उनको धमकी दी गई जिससे संघ में और कार्यकर्ताओं में रोष प्राप्त हुआ है।

इसको लेकर सीएमएस के समक्ष प्रदर्शन किया गया था। घटना की प्राथमिकी संबंधित थाना क्षेत्र में दर्ज कराने हेतु आवेदन दे दिया गया है और डीआरएम से ऐसे भ्रष्ट और गुंडे प्रवत्ति के डॉक्टर को स्थानांतरण करने की मांग की गई है। अगर संघ द्वारा यह मांग पूरी नहीं हुई तो संवैधानिक रूप से संघ को और संगठन को दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस विरोध को आगे बढ़ाया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने किया। ज्ञापन मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने सौंपा। इस दौरान महेंद्र सेन, विवेक चढ्ढा, अश्विनी गोस्वामी, आरती तमोरी, इन्द्र विजय सिंह, कामता प्रसाद साहू, महेश यादव, रक्षा शर्मा, नरेंद्र राजपूत, राजेश कुमार (छोटू), नरेंद्र वर्मा, आशू गुप्ता, क्रांति राजपूत इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News