Jhansi News: युवती ने बेतवा नदी के पुल से लगाई छलांग, नाविकों की मदद से महिला की बची जान

Jhansi News: झाँसी-मऊरानीपुर राजमागर् के मध्य बने बेतवा नदी (Betwa River) के पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। नाविकों की मदद से उक्त महिला को नदी से बाहर निकाला गया।

Report :  B.K Kushwaha
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2022-04-30 20:38 IST

झाँसी न्यूज़: Photo - Social Media

Jhansi News: झाँसी-मऊरानीपुर राजमागर् के मध्य बने बेतवा नदी (Betwa River) के पुल से एक महिला ने छलांग लगा (woman jumped in the river) दी। नाविकों की मदद से उक्त महिला को नदी से बाहर निकाला गया। हालात बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी और शराबी पति से परेशान पत्नी मायके चली गई तो इसी बात से क्षुब्ध पति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर की एक और घटना में शादी के बीस दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई।

बताते हैं कि दोपहर के समय झाँसी-मऊरानीपुर राजमार्ग (Jhansi-Mauranipur Highway) पर आवागमन चल रहा था। इसी दौरान ओरछा थाना क्षेत्र में एक महिला ने बेतवा नदी में छलांग लदा गी। इस पर नदी में नाव चलाने वाले हरदयाल की नजर पड़ी। यह देख उसने किसी प्रकार समय रहते उक्त महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही ओरछा थाना क्षेत्र के नराई चौकी प्रभारी वहां पहुंचे।

उन्होंने मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपना नाम गायत्री पत्नी राजू वंशकार निवासी छतरपुर बताया है। परिवार का एक सदस्य उसे यहां छोड़कर चले गए। लेकिन, उन्होंने ऐसा क्यों किया है स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

-पत्नी छोड़कर चली गई तो पति ने लगा ली फाँसी

शराबी पति से परेशान पत्नी मायके चली गई। इसी बात से क्षुब्ध पति ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर के तिगैला निवासी बालकिशन खैरा गांव में रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। वह शऱाब पीने का आदी था। शुक्रवार की शाम को वह शराब पीकर गांव में घूम रहा था। शनिवार की सुबह सैन्य क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर बालकिशन का शव लटका मिला। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस (UP Police) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर ग्रामीणों का कहना है कि बालकिशन शादीशुदा था। पति नशे में आकर आए दिन झगड़ा करता रहता था। बीस साल पहले पत्नी पति को छोड़कर चली गई थी। जब से बालकिशन अकेला गांव में ही छोटी से झोपड़ी में रह रहा था।

-शादी से पहले दूल्हे की मौत, सिपाही के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

शादी के बीस दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। करीब दो सप्ताह पहले वह घायल अवस्था में कानपुर देहात में मिला था। इसके बाद उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता यूपी पुलिस में सिपाही हैं। आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उसके बेटे की हत्या की गई है। कानपुर देहात के शेरपुर गुड़ा निवासी विनोद बाबू यादव यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में वह सीतापुर में कार्यरत हैं। विनोद का 25 साल का बेटा दीपक उर्फ दिव्यशक्ति खेती करता था।

पिता के अनुसार 13 अप्रैल को दीपक गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर मंगलपुर गांव में घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया था। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को दीपक को झाँसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती रात इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया।

Tags:    

Similar News