उत्तर प्रदेश : अगले सप्ताह से तापमान में और आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार को कोहरे का असर रहा। सुबह के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

Update: 2017-11-01 03:46 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में बुधवार को कोहरे का असर रहा। सुबह के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले कुछ दिनों के भीतर तापमान में और गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के अशासकीय विद्यालयों में होगी 26,500 शिक्षकों की भर्ती

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में हल्की धुंध और सुबह कोहरे का असर रहेगा। दिन के तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वायुमंडल में विक्षोभ का असर कम होने से अब बारिश के आसार नही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘सौभाग्य’ योजना की सबसे बड़ी चुनौती उत्तर प्रदेश और बिहार में

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 22 डिग्री, गोररखपुर का 21 डिग्री, वाराणसी का 20 डिग्री और इलाहाबाद का 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-आईएएनएस

Tags:    

Similar News