क्या जानवर से भी सस्ती है इंसान की जान? इस खबर को पढ़ने के बाद सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

मृतक की पहचान मोनू पुत्र गुरु प्रसाद निवासी ग्राम उसरी थाना आशियाना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से औरंगाबाद जागीर आशियाना में सुअर चुराने आया था।

Update: 2021-02-14 07:42 GMT
मोनू को चोरी करते समय लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ को देख मोनू का साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर मोनू की हत्या कर दी।

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना आशियाना में रात के समय दो युवक सुअर चोरी करने के लिये बाइक से पहुंचे।

चोरी करते समय लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को दौड़ा लिया। इस दौरान एक चोर तो वहां से किसी तरह भाग निकला, जबकि दूसरा पकड़ लिया गया।

लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

जवान का शव घर आते ही नम हो गई आंखें, ड्यूटी पर हार्ट अटैक से गई थी जान

क्या जानवर से सस्ती है इंसान की जान, इस खबर को पढ़ने के बाद सोचने पर मजबूर हो जाएंगे(फोटो:सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

मृतक की पहचान मोनू पुत्र गुरु प्रसाद निवासी ग्राम उसरी थाना आशियाना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक से औरंगाबाद जागीर आशियाना में सुअर चुराने आया था।

यहां मोनू को चोरी करते समय लोगों ने पकड़ लिया। भीड़ को देख मोनू का साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं लोगों ने लाठी डंडों से पीटकर मोनू की हत्या कर दी।

उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायल मोनू को उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अटल जी की तरह विराट होगा अटल एकता पार्क, झांसी की बढ़ेगी खूबसूरती

क्या जानवर से सस्ती है इंसान की जान, इस खबर को पढ़ने के बाद सोचने पर मजबूर हो जाएंगे(फोटो:सोशल मीडिया)

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं मोनू की मौत की सूचना पर उसके परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गये। परिजनों ने पुलिस को मोनू की हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि औरंगाबाद जागीर के रहने वाले सुरेश, मुकेश और उनके साथियों पर मोनू के साथ मारपीट का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

आबकारी विभाग की खुली पोल, ठंड में छोटे बच्चों से करवा रहा था ऐसा काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News