बाघ ने एक और ग्रामीण को बनाया शिकार, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर लगाया जाम

मैलानी थाना क्षेत्र में बाघ की दहशत जारी है। कुछ दिन पहले दो लोगों को बाघ द्वारा अपना शिकार बनाने की घटना के बाद वन महकमे ने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए कांबिंग शुरू की। मगर वन विभाग की इन कोशिशों के बाद भी मंगलवार को बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया।;

Update:2016-08-30 20:18 IST

लखीमपुर-खीरी: मैलानी थाना क्षेत्र में बाघ की दहशत जारी है। कुछ दिन पहले दो लोगों को बाघ द्वारा अपना शिकार बनाने की घटना के बाद वन महकमे ने बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए कांबिंग शुरू की। मगर वन विभाग की इन कोशिशों के बाद भी मंगलवार को बाघ ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बना लिया।

क्या है मामला ?

-मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम भरिगंवा निवासी जानकी (45) ने टेड़वा पिकेट के निकट बटाई पर किसी का खेत ले रखा था।

-मंगलवार को वह खेत में लगाई धान की फसल की निराई करने गया था।

-दोपहर बाद करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच खेत में काम करते समय बाघ ने जानकी पर हमला कर दिया।

-हमला होते ही जानकी जोर से चीखा।

-जानकी की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम कर रहे लोग भी दर गए।

-उन्होंने जानकी को बचाने की कोशिश की लेकिन बाघ ने जानकी के धड़ का कुछ हिस्सा खा लिया था।

-जिससे जानकी की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें ... बाढ़ संग गांव में आया मगरमच्छ, वन विभाग ने अब तक 6 को पकड़ा

शव रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

-ग्रामीणों ने जानकी के शव को लेकर टेड़वा पिकेट के रास्ते जाम लगा दिया।

-ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया।

-जानकारी मिलते ही एसओ मैलानी अजय यादव और रेंजर डीएस यादव पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

Tags:    

Similar News