UP Tourism: देश-विदेश सैलानियों को भाया योगी का यूपी, मोदी के वाराणसी रही पहली पंसद, अयोध्या में 2023 में इतने लोग पहुंचे

UP Tourism: 2023 में उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की कुल संख्या पिछले वर्ष (2022) में दर्ज संख्या से कम से कम 25% अधिक थी। जनवरी से सितंबर 2023 तक देश भर से कुल 31,91,95,206 लोगों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया,

Report :  Viren Singh
Update: 2024-01-06 12:16 GMT

UP Tourism (सोशल मीडिया) 

UP Tourism: आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में साल दर साल सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। यूपी में बीते कुछ सालों में काफी तेजी से विकास कार्य हुए हैं। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार द्वारा विकास कार्य को प्रथामिकता दिये जाने की वजह से अब यूपी का पर्यटन क्षेत्र तेजी से फल-फूल रहा है, साथ लोगों के रोजगार के नए द्वार खोल रहा है। उत्तर भारतीय राज्य ने 2023 के पहले नौ महीनों में 32 करोड़ से अधिक पर्यटकों का स्वागत किया। इसमें सबसे अधिक देश-विदेश सैलानियों ने सैर करने की पहली प्राथमिकता यूपी को दी और सबसे अधिक वाराणसी का भ्रमण करते हुए काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।

यूपी में आए 32 करोड़ से अधिक सैलानी

शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, 2023 में उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की कुल संख्या पिछले वर्ष (2022) में दर्ज संख्या से कम से कम 25% अधिक थी। जनवरी से सितंबर 2023 तक देश भर से कुल 31,91,95,206 लोगों ने उत्तर प्रदेश का दौरा किया, जबकि विदेशी आगंतुकों की संख्या 9,54,866 थी। इस अवधि के दौरान 8,42,04,814 पर्यटकों ने वाराणसी का भ्रमण किया। इनमें 8,40,71,726 घरेलू पर्यटक और 1,33,088 विदेशी शामिल थे। इन संख्याओं में बड़ी संख्या में वे विदेशी शामिल हैं जो राज्य का भ्रमण करने के लिए भारत आए थे।

जनवरी और जुलाई इतनी रही पर्यटकों की संख्या

पिछले साल जनवरी और जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक दर्ज की गई, जो 5.56 से 5.80 करोड़ के बीच थी। इससे पहले साल 2022 कुल दर्शकों की संख्या 31.85 करोड़ थी।

कल्याणकारी योजनाओं उछाल पर्यटन क्षेत्र

उत्तर प्रदेश ने 2023 में विभिन्न क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया। कई केंद्रीय और राज्य कल्याणकारी योजनाओं में शीर्ष स्थान पर पहुंचने के अलावा इसने पर्यटन उद्योग में भी महत्वपूर्ण प्रगति की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में पिछले साल सबसे ज्यादा पर्यटक आए। इस बीच, प्रयागराज और अयोध्या जैसे लोकप्रिय शहरों में भी करोड़ों देश विदेश सैलानियों को आगमन हुआ।

वाराणसी पहले तो प्रयागराज रहा दूसरे स्थान पर

वाराणसी के बाद यूपी में सैलानियों का दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की सूची में प्रयागराज रहा। 2023 के पहले नौ महीनों में 4,49,95,996 लोगों ने शहर का दौरा किया। इनमें घरेलू के 4,49,93,289 लोग और 2,707 विदेशी पर्यटक शामिल थे।

अयोध्या में पिछले साल इतने आए सैलानी

सूची में तीसरे स्थान पर अयोध्या था। यहां पर पिछले साल 23 जनवरी से 23 सितंबर तक 2,03,64,347 पर्यटकों रामनगरी का भ्रमण किया है। इसमें 1,634 विदेशी सैलानियों की संख्या रही।

राम मंदिर से राज्य के पर्यटन में भारी उछाल की उम्मीद

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद उत्तर प्रदेश में 2024 में यहां और यूपी के पर्यटन क्षेत्र में भारी उछाल आने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, राज्य में मंदिर शहर को वर्तमान में मंदिर में राम लला की मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' या अभिषेक समारोह के लिए सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को शुभ समारोह में शामिल होंगे, जबकि राम मंदिर ट्रस्ट ने समाज के सभी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को निमंत्रण भेजा है।


Tags:    

Similar News