विद्यापीठ विश्वविद्यालय में टॉप करने वाली छात्राओं ने शुरू की भूख हड़ताल

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह टॉप 10 लिस्ट में अपना नाम शामिल नहीं करने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। रविवार (8 अक्टूबर) के दिन छात्राओं के भूख हड़ताल से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। भूख हड़ताल पर बैठी छात्राएं एमजेएमसी पत्रकारिता विभाग की छात्राएं हैं।

Update: 2017-10-08 10:37 GMT

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दीक्षांत समारोह टॉप 10 लिस्ट में अपना नाम शामिल नहीं करने से नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है। रविवार (8 अक्टूबर) के दिन छात्राओं के भूख हड़ताल से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। भूख हड़ताल पर बैठी छात्राएं एमजेएमसी पत्रकारिता विभाग की छात्राएं हैं।

अपने हक और सम्मान के लिए छात्राएं बैठी भूख हड़ताल पर बैठी है। टॉप 10 गोल्ड मेडलिस्ट होने के बाद भी सम्मान नहीं मिलेगा। बीएचयू के बाद अब विद्यापीठ की लापरवाही सामने आई। दीक्षांत समारोह 10 अक्टूबर को होना है। विश्वविद्यालय ने नाम नहीं जारी किया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल समेत पूर्व इसरो प्रमुख को शामिल होना है। महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले पीएम के क्षेत्र में छात्राओं का बुरा हाल है।

छात्राओं ने लगाया आरोप

विश्वविद्यालय ने कहा अगले साल सम्मानित कर देगा। इस पर छात्राओं का आरोप है कि दीक्षांत समारोह की तैयारिया चल रही है। विद्यार्थियों को समारोह में शामिल होने के लिए रविवार को परिधान वितरित किया जा रहा है। लेकिन उनके विभाग की टॉप 10 लिस्ट अभी तक जारी नहीं किया गया।

छात्राओं का कहना है कि दीक्षांत में शामिल होना और मेधावी छात्र की लिस्ट जारी करना उनका हक है। बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन से मिल कर शिकायत करने के बाद भी उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएंगी तब तक उनका धरना चलता रहेगा। विश्वविद्याल में 10 अक्टूबर को दीक्षांत समारोह है जिसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही है।

Tags:    

Similar News