Lucknow: इटौंजा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से 10 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

इटौंजा से कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलटने से कई लोग डूब गए। गोताखोरों की मदद से लोगों को निकाला गया।

Update: 2022-09-26 10:45 GMT

क्रेन की मदद से बाहर निकाली गई ट्रैक्टर-ट्रॉली 

Lucknow News : लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से कई लोग डूब गए, जिनमें अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया जा रहा है जिस वक्त यह हादसा हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे। तालाब से अभी तक 34 लोगों को निकाला गया। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली बाहर निकाली गई। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद हादसे पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

सभी लोगों को स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की मदद से तालाब से बाहर निकाल कर के लिए अस्पताल भेजा जा गया है। वहीं, स्थानीय लोगों की मदद से जिन लोगों के पेट में पानी भर गया था उन्हें बाहर निकालने की भी कोशिश की गई। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने में स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन जुटी रही। 

घायलों से मिले बृजेश पाठक

हादसे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक इटौंजा सीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और हालचाल जाना। बृजेश पाठक वहां काफी देर तक रुके। इस बीच उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही, सभी तरह की मदद की भी बात कही। 

IG लक्ष्मी सिंह- हादसे में 10 लोगों की मौत

आईजी लक्ष्मी सिंह ने इटौंजा सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'लखनऊ के इटौंजा गद्दीनपुरवा हादसे में अब तक 37 लोगों के घायल घायल और 10 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है। 36 घायलों का इलाज इटौंजा सीएचसी में चल रहा है, जबकि एक घायल को केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। मृतकों में 8 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से 4-4 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।'

क्या है मामला?

यह घटना इटौंजा थाना क्षेत्र के कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास हुआ है। बताया जा रहा है सुबह के वक्त यह लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरा। जिसमें उसमें सवार सभी लोग पानी में डूब गए। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी ज.ब तक पुलिस आती लोग मदद के लिए तालाब में कूद पड़े थे। अभी तक कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। जिनमें ज्यादातर महिलाए हैं। इनमें से कुछ की मौत की भी खबर आ रही है, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कितने लोगों की इसमें जान गई है पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग नवरात्रि के पहले दिन कहीं माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। 


Tags:    

Similar News