20 किलो चांदी से दूल्हे ने बनाई डोली,शाही अंदाज में की शादी

Update: 2016-04-12 08:05 GMT

सहारनपुरः चौधरियान निवासी राव नौशाद का निकाह गुरुवार को तब्बसुम से हुआ था। यह शादी जिले में चर्चा का विषय बनी है। चांदी से बनी डोली में दुल्हन अपने ससुराल गई। इस डोली को खुद दुल्हे ने एक महीने की कड़ी मेहनत से तैयार किया है।

चांदी से तैयार की गई डोली

-नौशाद घर से हाथी पर सवार होकर निकला फिर हेलीकॉप्टर से सरसावा तक गया।

-सरसावा में बनाए गए हैलीपेड से वह घोड़ी पर सवार होकर ससुराल तक पहुंचा।

-बीस किलो चांदी से तैयार की गई डोली से दुल्हन अपने ससुराल गई।

-डोली में चारों ओर चांदी लगाई गई थी, और दोनों ओर द्वारों पर चांदी के तार लगाए गए थे।

-इसके अलावा डोली में एलईडी लाइट लगाई गई थी।

यह भी पढ़े...VIDEO: कुत्ते-कुतिया की धूमधाम से हुई शादी, 5 हजार लोग बने बराती

क्या कहते हैं बड़े भाई शमशाद

-दूल्हे के बड़े भाई नगर पालिका नकुड़ के सभासद हैं।

-उन्होंने कहा कि डोली में बीस किलो चांदी लगाई गई है।

-इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है।

-इस डोली को तैयार करने में दूल्हे नौशाद के अलावा परिवार के सभी सदस्य लगे रहे।

-पूरा परिवार सुनार का काम करता है।

-डोली को तैयार करने के लिए करीब एक माह का समय लगा।

यह भी पढ़े...बच्चों की जिद पर गुड्डे-गुड़िया की शादी, बैंड-बाजा-बारात पर लाखों खर्च

-डोली को दूल्हे के परिजनों ने अपने खर्चे पर तैयार की है।

-इसमें दूल्हन के परिजनों से एक रुपया नहीं लिया गया है।

-शादी को शाही शादी बनाने के लिए परिवार के हर सदस्य का योगदान रहा है।

 

Tags:    

Similar News