VIDEO: मनचलों को लड़कियों ने सिखाया सबक, जड़े थप्पड़, करवाई उठक बैठक

Update:2016-07-27 16:44 IST

इलाहाबाद: स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़खानी करना शोहदों को भारी पड गया। रोज-रोज की छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों से तंग आकर बुधवार को छात्राओं ने छेड़खानी करने वाले लड़को की जमकर पिटाई कर दी और उनसे उठक बैठक भी कराई।

देखें वीडियो ...

Full View

क्या है मामला ?

-मामला इलाहाबाद के सिविल लाईन के गर्ल्स हाई स्कूल का है।

-जहां क्लास 9 में पढ़ने वाली एक छात्रा को पिछले छ: महीने से दो लड़के परेशान कर रहे थे।

-लड़के स्कूल के पास आ कर खड़े रहते थे और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करते थे।

-दोनो लड़के स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से छात्रा का पीछा करते थे।

-छेड़खानी से लड़की काफी परेशान थी और समाज के डर से अपने अभिभावक से नही बताती थी।

लड़को की पिटाई कर उनसे उठक बैठक लगवाई

-बुधवार जब दो लडकियां स्कूटी से अपने घर जा रही थी तभी फिर से वही दोनों लड़के पीछा करने लगे।

-सुनसान रास्ता देखकर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे।

-छेड़खानी और अश्लील टिप्पणियों से तंग आ चुकी लड़कियों ने छेड़खानी करने वाले लड़को की पिटाई कर उनसे उठक बैठक भी लगवाई।

अभिभावकों ने भी की जमकर पिटाई

-लड़की के घर वालों को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे।

-उन्होंने भी लड़को की पिटाई की।

-हालांकि घटना के थोड़ी देर बाद ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और उन दोनों लड़को को महिला थाना ले गई।

Tags:    

Similar News