लावारिस गाय ने चारा काट रहे वृद्ध को रौंदा, सींग घुसने से मौत

आज यहां एक अजीबो- गरीब घटना घटी।जनपद के थाना सकरौली क्षेत्र के ग्राम इसौली में बीती रात आठ बजे खेत में चारा काट रहे 67 वर्षीय वृद्ध को पीछे से गाय ने रौंद डाला जिसमें वृद्ध के पेट में गाय ने कई बार सींग घुसेड दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Update: 2018-11-27 16:53 GMT

एटा: आज यहां एक अजीबो- गरीब घटना घटी।जनपद के थाना सकरौली क्षेत्र के ग्राम इसौली में बीती रात आठ बजे खेत में चारा काट रहे 67 वर्षीय वृद्ध को पीछे से गाय ने रौंद डाला जिसमें वृद्ध के पेट में गाय ने कई बार सींग घुसेड दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें ......गजब! एटा में दो बच्चों के बाप को लेकर भागी किशोरी, लेकिन पकड़ी कैसे गई

घटना क्रम के अनुसार 67 वर्षीय आमीन खां पुत्र सन्दार खां गांव के पास स्थित अपने खेत में चारा काट रहे थे तभी पीछे से लावारिस गाय आ गई और उसने आमिर खान को रौंद डाला। उसके बाद उसने उनके ऊपर कई बार हमला किया जिसमे उसके सींग उनके पेट सहित कई स्थानों पर घुस गए। उनकी चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने पर उन्हें हमला कर रही गाय से बचाया और उपचार के लिए पास ही स्थित चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया जिनकी आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें ......गजब! एटा में दो बच्चों के बाप को लेकर भागी किशोरी, लेकिन पकड़ी कैसे गई

उक्त घटना से क्षेत्र में लावारिस घूम रही सैकड़ों गायों से लेकर मुस्लिम समाज व ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। वह कभी भी किसी पर हमला कर देती हैं जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में फसलों को उजाड़ कर किसानों को भारी नुकसान कर रखा है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूम रही लावारिस गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की जिला प्रशासन व सरकार से अपील की है।

यह भी पढ़ें ......अफ़सरों को लेकर योगी सरकार कन्फ्यूज़, नकारा बता हटाया, अब डैमेज कंट्रोल को लगाया

Tags:    

Similar News