Hathras News: अनियंत्रित होकर फिसली बुलट बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Hathras News: हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया।;

By :  G Singh
Update:2025-03-13 20:58 IST

अनियंत्रित होकर फिसली बुलट बाइक   (photo: social media )

Hathras News: कोतवाली हाथरस जंक्शन के सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव वाहनपुर के निकट अनियंत्रित होकर बुलेट बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र हीरालाल सिंह कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव छौंक निवासी अपने मित्र ललित कुमार पुत्र जवाहर सिंह के पास मिलने गए थे। वहां से दोनों बुलेट बाइक पर सवार हो हाथरस की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव वाहनपुर के निकट बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे बाइक सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। जिससे दोनों के सिर फट गए।

गंभीर हालत में किया गया आगरा रेफर 

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं ललित कुमार को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतक व घायल के परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। होली के त्यौहार पर युवक की मौत से परिवार की खु्शियां मातम में बदल गईं।

Tags:    

Similar News