रब ने बना दी जोड़ी: 2 फिट का दूल्हा, 3 फीट की दुल्हन, संग बिताएंगे जीवन

आज के समय में जहां सामान्य लोगों को अपना जीवनसाथी ढूंढने में पसीने छूट जाते हैं वहां असामान्य कद वालों की दुश्वारियों को बखूबी समझा जा सकता है। ऐसी ही एक जोड़ी है इलाहाबाद के भगवानदास और पूनम की।

Update: 2016-03-11 13:20 GMT

इलाहाबाद: आज के समय में जहां सामान्य लोगों को अपना जीवनसाथी ढूंढने में पसीने छूट जाते हैं वहां असामान्य कद वालों की दुश्वारियों को बखूबी समझा जा सकता है। ऐसी ही एक जोड़ी है इलाहाबाद के भगवानदास और पूनम की।

महज दो फीट का है दूल्हा भगवान दास

-इलाहाबाद के बारा तहसील के गींज गांव निवासी भगवानदास (44 साल) के हैं।

-इनका कद महज दो फीट है।

-कद से मात खाए भगवान दास को लंबे समय से दुल्हन की तलाश थी।

-भगवानदास के घरवालों ने भी काफी खोजबीन की पर इस कद की लड़की नहीं मिली।

-किसी ने पूनम को देखा और उसे लगा कि भगवान दास का रिश्ता यहां हो सकता है।

तीन फीट की है दुल्हन पूनम

-पूनम (33 साल) की लंबाई भगवानदास से एक फीट ज्यादा यानी तीन फीट है।

-पूनम के पिता पन्नालाल भी काफी दिनों से बेटी के लिए उपयुक्त वर ढूंढ रहे थे।

-उसी परिचित ने ये बात भगवानदास के घर पर बताई तो उन्हें लगा जैसी उनकी तलाश पूरी हो गई।

जोड़े को देखने आए कई गांवों के लोग

-हाल ही में दोनों एक-दूसरे के हो गए।

-यह विवाह आस-पास के इलाके में चर्चा का विषय रहा।

-कई गांवों के लोग इस नव विवाहित जोड़े को देखने आए और आशीर्वाद दिया।

दूल्हे के पिता अब भी चिंतित

-भगवान दास के पिता को चिंता है कि शादी के बाद इनका खर्च कैसे चलेगा।

-यही चिंता अब भगवानदास को भी सता रही है।

-पति-पत्नी किसी तरह का काम करने में हैं असमर्थ।

Tags:    

Similar News