Unnao News: एक सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू

Unnao News: 10 सदस्यों के साथ प्रारंभ हुई पार्टी अब करोड़ों सदस्यों के साथ विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी: भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-08-24 13:24 GMT

Unnao News: 

Unnao News: प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी भाजपा अर्चना मिश्रा ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित कार्यशाला में अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की और कहा एक सितंबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के जरिए पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंचेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने सांसदों को न्यूनतम बीस हजार तो विधायकों को न्यूनतम दस हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट दिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख नगर पालिका पंचायत अध्यक्ष सभासदों पदाधिकारियों का भी लक्ष्य निर्धारित हुआ है।

उन्होंने आगे कहा सदस्यता अभियान में उन्नाव प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करेगा।सदस्यता के लिए 8800002024 नंबर जारी किया गया है इसके अतरिक्त भी 3 माध्यमों से सदस्यता होंगी। 2014 में प्रधानमंत्री मा. नरेंद्र मोदी जी और मा अमित शाह जी के नेतृत्व में डिजिटल सदस्यता प्रारंभ हुई और भाजपा ने 11 करोड़ सदस्य बना कर विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी बनी और इतने सदस्यों के साथ 2014 के चुनाव में 17 करोड़ मत प्राप्त हुए 2019 में 7 करोड़ नए सदस्य बनाए और 22 करोड़ मत प्राप्त किए 2024 के 17 करोड़ सदस्यों के चुनाव में हमने साढ़े तेईस करोड़ मत प्राप्त कर सरकार बनाई। 10 सदस्यों के साथ प्रारंभ हुई पार्टी अब करोड़ों सदस्यों वाली पार्टी है।

अब 25 से 27 अगस्त तक मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान की कार्यशालाएं होंगी। 31 अगस्त को सभी बूथों पर कार्यशाला होगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टीम भी बन गई है। एक सितंबर से प्रधानमंत्री जी के द्वारा इसका प्रथम चरण लांच होगा। 25 सितंबर इसकी समीक्षा के उपरांत 1 से 15 अक्टूबर द्वितीय चरण प्रारंभ होगा। जनपद उन्नाव में चार सितंबर को पत्रकार वार्ता के उपरांत सदस्यता अभियान प्रारंभ होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा लोगों के घर-घर तक पहुंच रही है। यह सब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और संघर्ष के कारण हो पा रहा है। कार्यकर्ताओं की वजह से ही लगातार तीसरी बार भाजपा को जनता का आशीर्वाद केंद्र में मिला है। यह संगठन का महापर्व है इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान के लिए जुटना है।

उन्होंने आगे कहा हम सबने 2019 में सदस्यता के बाद चले कार्यकाल से पार्टी की रीति नीति से मिलकर कार्य किया है और भारतीय जनता पार्टी ने अपने चरित्रवान और आदर्शवादी कार्यकर्ताओं के साथ 60 वर्ष जनता की सेवा के उपरांत उनका विश्वास प्राप्त कर 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इसके लिए बहुत से कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। हमको इसी चरित्र को बनाकर रखना है हम मौके के लिए राजनैतिक दल में नहीं आए हम सेवा करने के लिए आए हैं।कल मन की बात के कार्यक्रम का प्रसारण सभी बूथों पर सुना जायेगा उन बूथों पर निवास करने वाले पदाधिकारी कार्यक्रम सुनने के उपरांत बूथ समिति के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने की योजना बनाएंगे।सितंबर माह में प्रारंभ हो रहे भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से जिला आईटी प्रमुख अवनीश शुक्ला ने प्रेजेंटेशन दिखाते हुए कहा जारी नंबर सहित नमो ऐप, क्यूआर स्कैन, वेबसाइट bjp.org/membership, नमो ऐप ऑफलाइन फॉर्म के माध्यमों से सदस्यता कर सकेंगे। किसी प्रकार की समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी हुआ है।

आयोजित कार्यशाला का प्रारंभ वंदे मातरम गीत के साथ समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ इसका संचालन जिला टोली सदस्य जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। टोली सदस्य जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित अनुराग अवस्थी कृष्ण कुमार वर्मा जिला मंत्री सविता रावत आदि द्वारा संयोजन हुआ।कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी प्रभान शंकर दीक्षित गंगा प्रसाद वर्मा विधायक श्रीकांत कटियार पंकज गुप्ता बृजेश रावत बंबा लाल दिवाकर आशुतोष शुक्ला अनिल सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगौती प्रसाद रावत, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा, कौमुदी पाण्डेय, रामजी गुप्ता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा प्रवीण सिंह नूतन आशीष बाजपेई अटल जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित अनुराग अवस्थी अनिल कुशवाहा कृष्ण कुमार वर्मा जिला मंत्री सविता रावत रजनीश वर्मा राम नरेश सिंह सरोज सिंह जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल जिला मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला जिला कार्यसमिति सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मंडल टोली आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News