Unnao News: साक्षी महाराज बोले- जँहा अडानी ने स्नान किया वहीं दलित ने, अरब देशों की जनसंख्या से ज्यादा लोगों ने स्नान किया

Unnao News: साक्षी महाराज बोले- इस बार 67 करोड़ लोगों ने इस आस्था के कुंभ में स्नान किया और यह संख्या इतनी बड़ी है कि पूरे अमीर अवारात अरब देशों की उतनी जनसंख्या नहीं है जितने हमारे लोग स्नान कर गए।;

Update:2025-03-04 13:56 IST

Sakshi Maharaj   (photo: social media ) 

Unnao News: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर के दरबार मे बने भव्य कॉरिडोर का उद्घाटन कर मंच से जमकर विपक्ष पर हमला बोला। साक्षी महाराज ने महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया। साक्षी महाराज ने कहा- आपसे कहना चाहता हूँ कि जब मैं महाकुंभ में जाता था, तो मुझे अपने कैंप से हाथ जोड़कर विदा करना पड़ता था। एक बार स्नान कर लिया, फिर भोजन करने को कहा जाता था, और फिर चलने का समय आ जाता था।

अरब देशों की उतनी जनसंख्या नहीं, जितने लोगों ने यंहा स्नान किया- साक्षी

इस बार 67 करोड़ लोगों ने इस आस्था के कुंभ में स्नान किया और यह संख्या इतनी बड़ी है कि पूरे अमीर अवारात अरब देशों की उतनी जनसंख्या नहीं है जितने हमारे लोग स्नान कर गए। अरब देशों की कुल जनसंख्या भी हमारी संख्या के सामने कुछ नहीं है। इतना ही नहीं, धरती पर कोई ऐसा देश नहीं जिनकी जनसंख्या भी उतनी ho जितने हमारे देश में लोग स्नान करने आए थे। यहां हर व्यक्ति, चाहे वह अमीर हो या गरीब, दलित हो या सवर्ण, हर वर्ग के लोग एक ही घाट पर एक साथ स्नान कर रहे थे। यह दिखाता है कि हमारे देश में कोई भेदभाव नहीं है। जहां अडानी स्नान कर रहे थे, वहां दलित भी स्नान कर रहे थे। यही है हमारी एकता, यही है हमारी संस्कृति।

कुंभ से 2027 का दर्द सता रहा जो खड़गे,ममता, लालू का दर्द हैं- साक्षी

अब विपक्षी नेताओं को 2027 का दर्द सता रहा है। यही है खड़गे का दर्द, यही ममता का दर्द, यही लालू का दर्द। ये लोग हमारी एकता और आस्था से परेशान हैं। योगी जी ने पहले ही कहा था कि 40 करोड़ लोग इस महाकुंभ में शामिल होंगे और इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई थी। यह व्यवस्था जनता की आस्था और विश्वास को बनाए रखने के लिए थी।

महाकुंभ एकता का संदेश देकर गया, 2047 तक भारत विकसित भारत होगा- साक्षी

महाकुंभ ने एकता का संदेश दिया है। यह मोदी जी के संकल्प का हिस्सा है, जो 2047 तक भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। हम पूरी दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की ताकत हमारी एकता और हमारी आस्था में है। महाकुंभ ने साबित कर दिया कि हमारे देश की संस्कृति, एकता और विश्वास किसी भी राजनीति से ऊपर है। भारत अब किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है, और हम 2047 तक एक विकसित भारत बनाएंगे। महाकुंभ एकता का संदेश देकर गया है , जो भारत मे मोदी जी का संकल्प है 2047 तक भारत विकसित भारत होगा।

Tags:    

Similar News