Chandauli: 16 वर्षीय किशोरी का फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने किया बरामद

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, इसका अभी पता नहीं चल सका है।

Update: 2024-03-03 16:01 GMT

उन्नाव में किशोरी ने की आत्महत्या। (Pic: Social Media)

Chandauli News: अलीनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या वजह है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अलीनगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे क्या कारण है, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह घर में अकेली ही थी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

घर में अकेली थी लड़की

मृतका सोनी कुमारी(उम्र16वर्ष) के पिता पंचम बिंद ने बताया कि सुबह -सुबह वह घर से काम पर चला गया था। उसकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुईं थी। वहीं उसकी बेटी सोनी कुमारी घर पर अकेली थी। बाहर से उसकी मां जब घर लौटी तब उसने देखा कि अंदर से कमरा बंद है और सोनी का शव घर पर पंखे से लटक रहा है। पत्नी ने इस बात की जानकारी पड़ोसियों को देने के साथ ही उसे दी। पंचम बिंद ने घर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनी के शव को फंदे से उतारा और पंचनामा करके उसे पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के पीछे का कारण ज्ञात नहीं

मृतका के पिता पंचम बिंद ने बताया कि उसकी बेटी ने कब,कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया उसे भी नहीं पता है। बेटी सोनी कुमारी कक्षा 09में पढ़ रही थी।पढ़ने में वह ठीक ठाक रही हैं। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेष धर पाण्डेय ने बताया कि पिता की ओर से तहरीर मिली है। बात स्पष्ट नहीं हो पा रही है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News