Unnao: 'राहुल गांधी से हजार गुना बेहतर अखिलेश हैं...2050 तक बीजेपी के अलावा कोई नहीं', बोले साक्षी महाराज

Sakshi Maharaj Unnao: बीजेपी सांसद ने आगे कहा, अगर अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का अंग नहीं बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो यह उनका स्वतंत्र निर्णय स्वागत योग्य होगा।

Report :  Shaban Malik
Update: 2023-11-04 12:52 GMT

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज, अखिलेश यादव और राहुल गांधी (Social Media) 

Sakshi Maharaj Unnao: बीजेपी के 'फायर ब्रांड' नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तारीफ की। साथ ही, नसीहत भी दिया। महाराज ने कहा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से तो हजार गुना अच्छा अखिलेश है। इंडिया गठबंधन का जब अंग बने तो मैंने सोचा, क्या हो गया अखिलेश को? इन्होंने नशा कर लिया है क्या? अखिलेश जैसा पढ़ा-लिखा व्यक्ति काहे को INDIA का अंग बन गया।'

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, अगर अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन का अंग नहीं बनकर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे तो यह उनका स्वतंत्र निर्णय स्वागत योग्य होगा। साक्षी महाराज ने साथ ही ये भी कहा कि वैसे तो 80 की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। मैं अखिलेश-मुलायम सिंह के परिवार को बहुत अच्छी तरीके से जानता हूं।'

साक्षी महाराज- तो राजनीति छोड़ दूंगा

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने अपनी पार्टी के 2050 तक केंद्र में बने रहने की भविष्यवाणी की है। साक्षी महाराज ने कहा कि, 2050 तक बीजेपी के अलावा केंद्र में किसी की सरकार बनने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, स्टांप पेपर पर लिखवा लो, ऐसा नहीं हुआ तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। अब 2050 के बाद की बात करें। उससे पहले बीजेपी को हराने वाला कोई नहीं है।'

बताएं मोदी की जगह कौन?

साक्षी महाराज ने आगे कहा, 'इंडिया गठबंधन वाले कहते हैं 'मोदी हटाओ'। इन मूर्खों से बताओ, लाओ फिर किसको। किसी का नाम नहीं बताया, आज तक। हमारे पास मोदी है। मोदी को पाकिस्तान भी मांग रहा है। पाकिस्तान के साथ राष्ट्र भी मोदी मांग रहा। इंडिया गठबंधन वाले आज तक नहीं बता पाए कि,, मोदी को हटाकर किसको लाएंगे। जिस दिन किसी का नाम ले लेंगे, उस दिन इंडिया गठबंधन तार-तार हो जाएगा।'

महमूद मदनी को साक्षी महाराज का जवाब 

मौलाना महमूद मदनी (Maulana Mahmood Madani) के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर उद्घाटन समारोह में नरेंद्र मोदी शिरकत नहीं करना चाहिए। इस पर भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने जमकर हमला बोला। महाराज ने कहा, '550 साल पुरानी लड़ाई जिसमें हजारों लोग शहीद हुए। भारत के प्रधानमंत्री विश्व के नेता दुनिया के सबसे विशालतम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को पूजन कर उद्घाटन करेंगे। पूरे विश्व की जनता के लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे। मौलाना मदनी जी से जाकर पूछिए कि क्या वह तैयार है उद्घाटन करने के लिए पहले मौलाना मदनी, देवबंद यह तय कर ले वह तैयार है क्या। भारत के प्रधानमंत्री विश्व के नेता विश्व का सबसे विशालतम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को पूजन करके उद्घाटन करेंगे। पूरे विश्व की जनता के लिए दरवाजे खोल दिए जाएंगे। राम त्रेता में आए थे, लेकिन 22 जनवरी को सारे हिंदुस्तान में विश्व में दीपावली मनाई जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से एक ट्रस्ट बनाया गया कमेटी बनाई गई भारत विश्व का सबसे बड़ा संवैधानिक राष्ट्रीय है।'

'राहुल से तो हजार गुना अच्छा है अखिलेश'

साक्षी महाराज ने कहा, 'देखो मैंने पहले ही आपको कहा था कि, सीटें 80 हैं। मैंने पहले ही आपसे कहा था 80 की 80 सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। लेकिन, मैं अखिलेश को, माननीय मुलायम सिंह जो अब चले गए, उनके परिवार को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। हमारा आवास उनका घर लगभग मिला-जुला है। अखिलेश, राहुल गांधी से तो हजार गुना बेहतर है। अखिलेश ने जब इंडिया गठबंधन का अंग बने तो मैंने सोचा क्या हो गया? इन्होंने नशा कर लिया क्या? अखिलेश जैसा पढ़ा-लिखा व्यक्ति काहे को इंडिया का अंग बन रहा है? कहां इंडिया के चक्कर में पड़ा हुआ है? अगर, उन्होंने निर्णय कर लिया है कि हम शीर्ष सीटों पर लड़ेंगे तो ये उनकी पार्टी का निर्णय है। हम उनको कोई ज्ञान नहीं दे सकते। लेकिन वह हमारा सम्मान करते हैं। अगर, समझदारी से आदमी काम करता है तो ठीक है।'

2050 तक बीजेपी के अलावा केंद्र में कोई नहीं

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, 'ऐसा है कि लोग रात में सपने देखते हैं कुछ लोगों ने दिन में सपना देखना शुरू किया है। आने वाले 2050 तक बीजेपी के अलावा केंद्र में किसी की सरकार बनने वाली नहीं है। मैं ₹100 रुपए के स्टांप पर लिखवा लो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा। साल 2050 की बात करें तो बीजेपी को हराने वाला कोई है क्या? इंडिया गठबंधन वाले हैं मोदी हटाओ की बात करते हैं। इन मूर्खों से बताओ मोदी का विकल्प कौन होगा? 

Tags:    

Similar News