Unnao News: भाजपा अटल सदस्यता पर्व, बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने ली सदस्यता

Unnao News: भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के क्रम में पूरे अभियान के द्वितीय चरण में भाजपा अटल सदस्यता पर्व पर जिले में बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान के साथ सामूहिक सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य बनाए गए गए

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-06 20:46 IST

Unnao News ( Newstrack )

Unnao News: मोदी ने देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए जो जनहितकारी योजनाएं चलाई हैं उससे देश की आधी आबादी अब समाज की मुख्यधारा में शामिल हो सफलता के हर एक आयाम में नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं। सरकार में बड़ी संख्याओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए नारी वंदन अधिनियम मोदी सरकार ने पास किया है। आप सब महिलाएं भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के क्रम में सदस्य बन भाजपा साथ अवश्य जुड़ें।

यह बात मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी उन्नाव अर्चना मिश्रा ने सामूहिक सदस्यता महाभियान के औरास ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने आगे कहा मोदी सरकार ने 80 करोड़ गरीबों मुफ्त राशन की गारंटी दी। सरकार ने इस योजना को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया था। भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए 4 करोड़ घर बनाए। 1 करोड़ लखपती दीदी बनी 10 करोड़ महिला स्वयं सहायता समूहों से लाभान्वित हो रही हैं। जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा मोदी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कार्य किया सभी को भाजपा को सदस्यता दिलवाना है द्वितीय चरण में लक्ष्य है उसे हम पूर्ण करेंगे।

भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के क्रम में पूरे अभियान के द्वितीय चरण में भाजपा अटल सदस्यता पर्व पर जिले में बूथों पर विशेष सदस्यता अभियान के साथ सामूहिक सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में भाजपा सदस्य बनाए गए गए जिसके लिए प्रत्येक मण्डल में 50 कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर और मंडलों पर मंडल सहयोगी लगाए गए। जिले के जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारियों ने बूथों पर पहुंच अधिकतम सदस्यता करवाई। अभियान प्रमुख प्रवीण सिंह नूतन ने सदस्यता टोली जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी महेश चंद्र दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा मनीष जायसवाल सविता रावत के साथ इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग भी करवाई।

इसी ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा ब्लॉक सभागार में सामूहिक सदस्यता का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी भाजपा उन्नाव अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार एमएलसी रामचंद्र प्रधान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी की उपस्थिति में 700 से अधिक महिला और पुरुषों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। ब्लॉक प्रमुख ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में विधान परिषद रामचंद्र प्रधान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख औरास ज्ञानेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News