Unnao news: मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर केस दर्ज, गर्भवती होने पर हुई जानकारी

Unnao news: बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर युवती से गांव के ही एक युवक पर पीड़िता की माँ ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस में तहरीर दी है।

Report :  Shaban Malik
Update: 2024-02-16 11:47 GMT

बिहार थाना क्षेत्र source: Newstrack 

Unnao news: आज के इस समय में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एक साधारण महिला के साथ लोग दुराचार करते है। उसे प्रताड़ित करते है। अगर वह हिम्मत करके अपने लिये इन्साफ मांगने जाती है तो शायद ही उसे कहीं पर सफलता मिलती है। मामला यहीं तक नहीं रुकता जब हमारे देश में शारीरिक रूप से असमर्थ लड़कियां ही सुरक्षित नहीं है तो एक साधारण महिला की बात ही छोड़ दे। उन्नाव से एक मामला सामने आया है जिसे जानकर आप ही हैरान हो जायेंगे। बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में मूकबधिर युवती से गांव के ही एक युवक पर पीड़िता की माँ ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता की माँ ने दर्ज कराया केस

बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी मूकबधिर है। गांव का ही युवक राहुल उर्फ नन्हे पुत्र राज कुमार नाजायज फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसकी जानकारी तब हुई जब बेटी डेढ़ माह की गर्भवती हो गई। जानकारी करने पर बेटी ने संकेत कर बताया कि यह आरोपित युवक का है। माँ ने आसपास के लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद थाने जाकर पीड़िता की माँ ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस की कार्रवाई

बिहार थाना प्रभारी शिव प्रकाश पाण्डेय ने पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में आने के बाद आरोपी से पूछताछ की जाएगी और जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Tags:    

Similar News