Unnao News: कोरोना काल में विपक्षियों ने कैसे की साजिश जानने के लिए वैक्सीन वार देंखें-सीएम योगी

Unnao News: उन्होंने अमर बलिदान रावराम बक्स की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन करवाया।

Update: 2023-10-09 12:49 GMT

CM Yogi in Unnao (Photo-Social Media)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव में बैसवारा क्षेत्रीय क्ल्याण समिति द्वारा आयोजित बक्सर डौंडिया खेड़ा में आयोजित समारोह में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने अमर बलिदान रावराम बक्स की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन करवाया।

वैक्सीन वॉर सभी को देखनी चाहिए-सीएम योगी

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कोरोनाकाल में जिस समय पीएम मोदी देश को लीड कर रहे थे। उस समय विपक्ष दुष्प्रचार में जुटा था। उस समय देश कमें कैसी साजिशें चल रही थी, यह जानने के लिए वैक्सीन वॉर देखनी चाहिए। इसके साथ ही लोगों को जनता को समझना चाहिए।

804 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्याश और लोकार्पण

सीएम योगी उन्नाव में 804 करोड़ रुपए की परियोजना का शिलान्याश और लोकार्पण किया। इसके बाद शिव मंदिर में पूजा-पाठ की और डांडिया खेड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद जनसभा स्थल के लिए रवाना हो गए। जनसभा मंच पर सीएम योगी का प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद साक्षी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, पुरवा विधायक अनिल सिंह, मोहान विधायक बृजेश रावत, सफीपुर विधायक बम्बालाल दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह समेत भाजपा अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने जनसभा को संबोधित करना शुरू किया।

राजा राव राम बक्स ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए-सीएम योगी

सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, कि उन्नाव राजा राव राम बक्स की धरती है। उन्होंने अंग्रेजो से जंग लड़ी। उन्होंने कहा कि अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने वाले और बैसरवा में आजादी की अलख जगाने वाले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत माता के महान सपूत राजा रावरामबक्स सिंह की भव्य प्रतिमा के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे प्रदेश की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अनावरण उस समय हो रही है जब देश आजीदी के अमृत काल का प्रथम वर्ष मना रहा है। मूर्ति अनावरण के लिए पदाधिकारियों ने कई बार संपर्क किया लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं आ सका।

आगे बढ़ रहा भारत-सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, कि भारत ने पहली बार एशियाड खेलों में 100 से अधिक मेडल जीते। इसके बाद उन्होंने जी-20 की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि भारत गर्व के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत का धूर विरोधी आज रोटी के लिए तरस रहा है। एक किलो आंटे के लिए मारामारी हो रही है। सीएम योगी ने कोरोना काल में भारत की तरफ से की गई मदद की उपलब्धियों के लेकर रिलीज हुई फिल्म वैक्सीन वॉर देखने के लिए प्रेरित किया।

Tags:    

Similar News