Unnao News: तार पर जूट का बोरा फैला रहे सिपाही को लगा करंट, हुई मौत

Unnao News: इंस्पेक्टर अश्वनी मिश्रा, बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी। हरेंद्र सिपाही के पद से रिटायर हुए और फिर 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-16 15:21 IST

unnao News (Pic- Newstrack)

Unnao News:  उन्नाव के औरास थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई। वह तार पर जूट की बोरी फैला रहा था, तभी उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक पुलिसकर्मी हरेंद्र सिंह सिपाही के पद से सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे और 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्नाव के औरास थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी बुधवार सुबह नहाने के बाद तारों पर जूट की बोरी फैला रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। बैरक में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी औरास ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही साथी पुलिसकर्मी रोते-रोते बेहाल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच कर सिपाही के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी।

जानकारी के अनुसार, हरेंद्र सिंह (45) पुत्र हरिप्रसाद सिंह निवासी गांव मल्लपुर, थाना खंदौली, जिला आगरा उन्नाव के औरा थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह नहाने के बाद थाना परिसर में बनी पुलिस बैरक की सफाई करने के बाद जूट की बोरी के तार पर कपड़े फैला रहे थे, इसी दौरान एलटी लाइन का करंट तार में आ गया और वह उससे चिपक कर झुलस गए। यह देख बैरक में मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल उन्हें वाहन की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

इंस्पेक्टर अश्वनी मिश्रा, बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दी। हरेंद्र सिपाही के पद से रिटायर हुए और फिर 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए। उन्नाव में उनकी पहली पोस्टिंग अचलगंज थाने में, दूसरी बीघापुर थाने में और वर्तमान में वह औरास थाने में तैनात थे। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Tags:    

Similar News