Unnao News: चाइनीज लहसुन बिक्री को लेकर उन्नाव नवीन मंडी में खाद्य विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

Unnao News: उन्नाव मे खाद विभाग के अधिकारियों ने चाइनीज लहसुन के खिलाफ अभियान चलाकर मंडी समिति में लहसुन के कई सैंपल भरे। शासन के निर्देश पर जिला खाद अधिकारी ने यह अभियान चलाया है।

Report :  Shaban Malik
Update:2024-10-14 18:09 IST

Unnao News

Unnao News: उन्नाव में खाद विभाग के अधिकारियों ने चाइनीज लहसुन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। जिला खाद अधिकारी के नेतृत्व में यह अभियान शासन के निर्देश पर चलाया गया है। मंडी समिति में छापेमारी के दौरान थोक दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने चाइनीज लहसुन की जांच की और दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर चाइनीज लहसुन बिकने के लिए आता है, तो उसकी सूचना तुरंत दी जाए। इस अभियान का मकसद यह देखना है कि क्या उन्नाव मंडी समिति में चोरी छिपे चाइनीज लहसुन बेचा जा रहा है या नहीं। प्रदेश के मंडी बाजारों में चाइनीज लहसुन बेचे जाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया जा रहा है।

उन्नाव मे खाद विभाग के अधिकारियों ने चाइनीज लहसुन के खिलाफ अभियान चलाकर मंडी समिति में लहसुन के कई सैंपल भरे। शासन के निर्देश पर जिला खाद अधिकारी ने यह अभियान चलाया है। मंडी समिति में खाद अधिकारियों के छापेमारी के दौरान मंडी समिति के थोक दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। अधिकारियों ने चाइनीज लहसुन की जांच कर उन्हें हिदायत भी दी कि चाइनीज लहसुन अगर बिकने के लिए आता है तो उसकी सूचना दी जाए।

उन्नाव के कानपुर लखनऊ नेशनल हाइवे स्थित नवीन मंडी समिति में जिला खाद्य एवं अभिहित अधिकारी ने छामेपरी कर कई थोक की दुकानों में चाइनीज लहसुन के खिलाफ जांच कर अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान मंडी समिति के लहसुन आढ़तियों में हड़कंप मच गया। खाद्य अधिकारियों ने कई थोक दुकानों से लहसुन के सैंपल लिए और उसे जांच के लिए भेज दिया है कि उन्नाव मंडी समिति में कही चोरी छिपे चाइनीज लहसुन तो नहीं बेचे जा रहे है। इस मामले में जिले के खाद अधिकारियों ने तो चुप्पी साध ली। प्रदेश के मंडी बाजारों में चाइनीज लहसुन बेचा जा रहा है ऐसी शिकायत मिली थी, जिसके अभियान चलाया जा रहा हैं।

Tags:    

Similar News